इंदौर।। प्रदीप चौधरी। इंदौर में यातायात सुधार के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सड़कों, फुटपाथ आदि पर सामग्री रख अथवा अन्य तरह से अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिये जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात पुलिस आदि अमले के संयुक्त दल गठित किये है। इन दलों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में आज जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस तथा यातायात पुलिस द्वारा झोन क्रमांक 7 के अंतर्गत वार्ड 29 के आनन्द मोहन माथुर सभागृह से मेघदूत प्लाज़ा चौराहे तक फुटपाथ पर अवैध रूप से रखी गुमटियां, साईन बोर्ड आदि हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही ट्राफिक को व्यवस्थित बनाने सम्बन्धित कार्यवाही भी की गई। इस दौरान एसडीएम कल्याणी पांडे, जोनल अधिकारी अभिषेक सिंह आदि उपस्थित थे। View this post on Instagram इसी तरह की कार्रवाई झोन क्रमांक 16 में एयरपोर्ट रोड़ के कालानी नगर क्षेत्र में की गई। यहाँ से भी बड़ी संख्या में फुटपाथ के अतिक्रमण हटाये गए। यह कार्रवाई डिप्टी कलेक्टर सीमा कनेश मौर्य के निर्देशन में नगर निगम, यातायात पुलिस के अमले द्वारा की गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिरोंज में “प्रहलाद पटेल” का पुतला दहन किया नगर निगम सिंगर हनी सिंह के कार्यक्रम पर लग सकती है रोक…!