अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का शानदार आयोजन हुआ, जिसमें सिनेमा जगत के कई नामी स्टार्स शामिल हुए। अब एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज की ओर से 2025 के ऑस्कर विजेताओं के नाम भी जारी कर दिए गए हैं। फिल्म जगत के इस सबसे बड़े अवॉर्ड का ऑफिशियली नाम एकेडमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट है, लेकिन लोगों के बीच यह ऑस्कर अवॉर्ड नाम से अधिक मशहूर है। इस 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर में एड्रियन ब्रॉडी ने बेस्ट एक्टर का खिताब जीता है। उन्हें द ब्रूटलिस्ट के लिए यह अवॉर्ड मिला। एड्रियन ब्रॉडी का पूरा नाम एड्रियन निकोलस ब्रॉडी है, जो एक अमेरिकी एक्टर हैं। उन्हें रोमन पोलांस्की के वॉर ड्रामा द पियानिस्ट में व्लाडिसलाव स्जपिलमैन के किरदार के लिए जाना जाता है। इस किरदार के लिए उन्होंने 29 साल की उम्र में बेस्ट एक्टर का एकेडमी अवॉर्ड जीता। इसी के साथ वह इस कैटेगरी में सबसे कम उम्र के विजेता बन गए। एड्रियन ब्रॉडी ने ऑस्कर 2025 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया, जो कि उन्हें फिल्म द ब्रूटलिस्ट में उनकी दमदार परफॉर्मेंस के लिए दिया गया। इस अवॉर्ड को अपने नाम करने के लिए उन्होंने चार नॉमिनीज को पछाड़ा, वो थे एक्टर टिमथी चाल्मेट, कोलमैन डोमिंगो, राल्फ फिएनेस और सेबेस्टिन। लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए 97वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का समापन हो चुका है। सेरेमनी में सभी 23 कैटेगरी के ऑस्कर विजेताओं की अनाउंसमेंट हो चुकी है। इस साल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म अनोरा का दबदबा रहा। इसने बेस्ट फिल्म समेत पांच ऑस्कर अपने नाम किए। वहीं बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म द ब्रूटलिस्ट के लिए एड्रियन ब्रॉडी ने और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म ‘अनोरा’ के लिए मिकी मैडिसन ने अपने नाम किया। बेस्ट फिल्म के लिए अनोरा को चुना गया। अनोरा के लिए ऑस्कर 2025 का यह पांचवां पुरस्कर है। मेग रयान और बिली क्रिस्टल ने यह पुरस्कार प्रदान किया। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म अनोरा के लिए एक्ट्रेस मिकी मैडिसन ने अपने नाम किया। बेस्ड डायरेक्टर का अवॉर्ड सीन बेकर को मिला फिल्म अनोरा के लिए। ऑस्कर 2025 में यह सीन बेकर का दूसरा और फिल्म अनोरा का तीसरा अवॉर्ड है। एड्रियन ब्रॉडी को द ब्रूटलिस्ट के लिए बेस्ट एक्टर इन ए लीड रोल कैटेगरी में ऑस्कर मिला। सिलियन मर्फी ने यह अवॉर्ड दिया। डैनियल ब्लमबर्ग को द ब्रूटलिस्ट में उनके काम के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड आई एम स्टिल हियर (ब्राजील) को मिला। द ब्रूटलिस्ट को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर अवॉर्ड मिला, जिसे लोल क्रॉली ने अपने नाम किया। डार्क कॉमेडी फिल्म ‘एमिलिया पेरेज’ ने भी कई कैटगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीते। इन मेमोरियम सेगमेंट में जीन हैकमैन, मैगी स्मिथ, क्रिस क्रिस्टोफरसन, जॉन एमोस, जोन प्लॉराइट, डोनाल्ड सदरलैंड, शेली डुवैल, डेविड लिंच और जेम्स अर्ल जोन्स जैसे दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि दी गई। मॉर्गन फ्रीमैन ने जीन हैकमैन को श्रद्धांजलि दी। —— ऑस्कर से चूकी अनुजालाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में फिल्म आई एम नॉट ए रोबोट ने अवॉर्ड जीत लिया है। इसी कैटेगरी में प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा की फिल्म अनुजा भी नॉमिनेट हुई थी। इस साल भारत से हिंदी शॉर्ट फिल्म अनुजा ऑस्कर के लिए नामांकित हुई थी। लेकिन ये फिल्म 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में अवॉर्ड नहीं जीत सकी। यह फिल्म बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर में नामांकित हुई थी। अनुजा फिल्म का मुकाबला ए लीन, आई एम नॉट ए रोबोट, द लास्ट रेंजर और द मैन हू कुड नॉट रिमेन साइलेंट से था। यह अवॉर्ड डच फिल्म आई एम नॉट ए रोबोट को मिला। अनुजा ऑस्कर अवॉर्ड नहीं जीत सकी लेकिन इस फिल्म ने कई दूसरे अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म की कहानी भी दिलचस्प है। अनुजा फिल्म ऑस्कर में आई एम नॉट ए रोबोट से हार गई लेकिन फिल्म ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। इस फिल्म ने होलीशॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा अनुजा ने न्यूयॉर्क शॉर्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड जीता। फिल्म ने मोंटक्लेयर फिल्म फेस्टिवल में ऑडियंस अवॉर्ड अपने नाम किया है। इन अवॉर्ड्स को जीतने के बाद अनुजा अकेडमी अवॉर्ड के लिए नामांकित हुई थी।————- हिंदी में बोले काॅनन अवॉर्ड सेरेमनी के होस्टर कॉनन ओ’ब्रायन ने भारतीयों को अट्रैक्ट किया और उनका दिल जीत लिया। इस अमेरिकी एक्टर, कॉमेडियन और टीवी होस्ट ने दुनिया के इतने बड़े मंच पर हिंदी में बोला। कॉनन ओ’ब्रायन ने भले ही हिंदी में बोलकर भारतीयों को दिल जीत लिया हो, लेकिन खुद अमेरिकी और अन्य देशों के लोगों का रास नहीं आया। लोगों ने कॉनन ओ ब्रायन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 61 साल के एक्टर जब अपने एक सेल्फ डिप्रेकेटिंग मोनोलॉग को बोल रहे थे, तभी उन्होंने हिंदी में बोलना शुरू कर दिया, जिससे सब लोग हैरान हो गए। कॉनन ओ ब्रायन ने कहा, “नमस्कार. नाश्ते के साथ ऑस्कर कर रहे हैं आप लोग.”। बता दें, कॉनन ने सिर्फ हिंदी में ही नहीं, स्पेनिश और चाइनीज समेत दुनिया की कई भाषाओं में ऑडियंस को संबोधित किया था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अंबानी पर लग सकता है जुर्माना– कपंनी नहीं लगा पाई बैटरी प्लांट उज्जैन महाकाल की तर्ज़ पर किया गंगेश्वर मंदिर के महाकाल का श्रृंगार