इंदौर। नारकोटिक्स सेल द्वारा नशे के खिलाफ़ बड़ी कार्यवाही की जिसमें चरस सहित आरोपी को पकडाने में सफलता मिली। आरोपी मोहम्मद सूफी (पिता इकरामुद्दीन उम्र 38 साल) निवासी जमात खाने के पास 9 मौलाना आजाद मार्ग लौहारपट्टी इंदौर, जिसका वर्तमान पता गीता नगर, सन्नी गार्डन गली नंबर 01 मामा किराने के पास चंदन नगर इंदौर है।। आरोपी मोहम्मद सूफी से कुल चरस बरामद किए गए 244.20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस वं एक रेडमी कंपनी का फोन नीले रंग का मध्य प्रदेश के पुलिस DGP कैलाश मकवाना के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के तस्करो व संलिप्त अपराधियो के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही की हिदायत दी गई थी। इस पर पालन करते हुए के. पी. वैकाटेश्वर राव अति. पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश (नारकोटिक्स विंग) मुख्यालय भोपाल एवं महेश चंद जैन, उप पुलिस महानिरीक्षक मध्यप्रदेश (नारकोटिक्स विंग) मुख्यालय इंदौर के देखा रेखा में नारकोटिक्स विंग इंदौर द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुए मोहम्मद सूफी (पिता इकरामुद्दीन उम्र 38 साल) को सन्नी गार्डन गली नंबर 01 मामा किराने के पास चंदन नगर जिला इंदौर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से कुल 244.20 ग्राम मादक पदार्थ चरस जिसकी अनुमानित मूल्य 61000/ रुपये कीमत जिस पर कार्यवाही कर जप्त कर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में अपराध दर्ज किया। वही इस मादक पदार्थ के स्त्रोतो के संबंध में पूछताछ की जा रही । वही इस कार्यवाही से खुश हो कर, वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी है। सराहनीय भूमिका रही इस कार्यवाही में……. संतोष हाडा (उप पुलिस अधीक्षक), प्रवीण ठाकरे (निरीक्षक), दीपमाला घारू (निरीक्षक), विजय मिश्रा (सउनि), मुकेश चौहान (आरक्षक), सुरेश हिरवे (आरक्षक चालक), नेहा तिवारी (म. आरक्षक) View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महाशिवरात्रि: इसी दिन हुई थी सृष्टि की शुरूआत- शिव-पार्वती के विवाह का पर्व- समुद्र से निकला था हलाहल डेलिगेट्स को मिला महाकाल का प्रसाद