इंदौर। । पुलिस ने प्रशंसनीय कार्य करते हुए बुजुर्ग के साथ ऑनलाइन ठगी होने से बचाए अपनी सुझा बुझा से इस कार्य में सराहनीय भूमिका रही हेडक्सटेबल संजय राठौड़ की। पूरा मामला क्या था….. दिनांक 23 फरवरी 2024 को भक्त प्रहलादनगर के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपति हाफते हाफते थाने पहुंचे जिन्होंने प्रधान आरक्षक संजय राठौर को बताया कि हमें कोरियर सर्विस से कुछ सामान मुंबई भिजवाना था इस हेतु गूगल से एक कोरियर सर्विस का नंबर सर्च किया उसे नंबर पर कॉल करने पर उधर से व्हाट्सएप कॉल आया और एक लिंक भेजी उसे लिंक पर क्लिक करने हेतु बुजुर्ग को बताया कि आपको पार्सल भिजवाने के लिए हमारी इस लिंक पर क्लिक करके हमें पहले ₹1 भेजें बुजुर्ग ने लिंक पर क्लिक कर अपने फोन में डाउनलोड कर लिया फर्जी संदिग्ध लिंक फोन में डाउनलोड होते ही फोन का एक्सेस ले लिया, फोन हेक कर ठग ने फोन के कांटेक्ट फोटो वीडियो तथा फोन सेटिंग, बैंक के ऐप, इत्यादि को अपने कब्जे में लेकर अपने हिसाब से ऑपरेट करने लगा तथा बुजुर्ग से बार-बार ₹1 ट्रांसफर करने की जिद करने लगे, बुजुर्ग खाते में 15 लाख रुपए से अधिक की राशि थी बुजुर्ग को शंका होने पर तत्काल थाना छत्रीपुरा पहुंचे। View this post on Instagram थाना छत्रीपुरा के थाना प्रभारी केपी सिंह यादव के निर्देश परप्रधान आरक्षक संजय राठौर ने बुजुर्ग से सारी जानकारी लेकर शिकायतकर्ता के पुत्र से चर्चा कर तत्काल बुजुर्ग के सभी बैंक खातों को लॉक करवा दिया तथा साइबर पुलिस इंदौर एवं 1930 पर भी कंप्लेंट रजिस्टर्ड कर दी फोन की सेटिंग चेंज की। बुजुर्ग दंपत्ति ने प्रधान आरक्षक संजय राठौर एवं थाना प्रभारी केपी सिंह यादव , छत्रीपुरा एवं इंदौर पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं शानदार सहयोग से प्रसन्न होकर धन्यवाद दिया। इसलिए किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें व्हाट्सएप से आने वाली कॉल पर भरोसा ना करें गूगल सर्च इंजन से कोई भी कस्टमर केयर इत्यादि नंबर सर्च ना करें। सावधान रहें सुरक्षित रहें Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हिंदूवादी कार्यकर्ताओं का आरोप एकतरफा कार्रवाई के विरोध में एसीपी को ज्ञापन सियागंज रेलवे स्टेशन पर नो-पार्किंग में यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही