सोहागी पीजी कालेज में मोबाइल एवं बैग रखवाने के बहाने बसूले जाते थे पैसे।

परीक्षा केंद्र में पीने के पानी के लिए नही था कोई चपरासी।

तराई क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्र बने महाविद्यालयो में जमकर नकल होने का लग चुका है आरोप।

    त्योंथर/अबधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा द्वारा पूरे जिले में LLB की परीक्षाएं 18/01/25 से संचालित की जा रही थी उसी क्रम में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय त्योंथर के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा सोहागी पीजी कालेज को बनाया गया था। जहा पर देखा गया कि प्रथम सेमेस्टर में कुछ पत्रकार परीक्षा दे रहे थे तो नकल होने का सवाल ही नही पैदा होता था परंतु अपने कारनामो से बाज न आकर मोबाइल और बैग रखने के नाम पर चपरासी राकेश दुबे द्वारा पैसे बसूले जाते थे यदि किसी ने पैसे देने से मना किया तो अंदर नही जाने दिया जाता था।


   बैग और मोबाइल लेकर जाना परीक्षार्थियों की मजबूरी थी क्योंकि परीक्षार्थी रीवा,प्रयागराज सहित अन्य जगहों से आते थे शाम के वक़्त ठंड पड़ती थी तो बैग में गर्म कपड़े हुआ करते थे।


    इस संबंध में जब कालेज प्रबंधक को जानकारी दी गयी तो उनका कहना था देखरेख के लिए पैसे ले रहे है नही तो बैग कालेज के बाहर रख कर आओ। जबकि कालेज में सीसीटीवी कैमरे है एक चौकीदार गेट पर था गेट बंद कर दिया जाता तो चोरी कैसे हो सकती थी। या तो चिट लगाकर मोबाइल को काउंटर में रखा जा सकता था लेकिन यदि प्रबंधन द्वारा ऐसा किया जाता तो पैसे कहाँ से आते इसीलिए ये सब खेल खेला जा रहा था।


जिनके कालेज की हकीकत हर किसी को मालूम है और परीक्षा के दौरान नकल कराने के नाम पर प्रबंधक के मौजूदगी में पैसा लेकर नकल कराने का वीडियो भी सामने आया है। बता दे चाकघाट में संचालित टीडी कालेज और नेहरू स्मारक महाविद्यालय है जहा पर जमकर नकल होने की खबरे आती रहती है लेकिन उच्च शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय के अधिकारी जांच के नाम पर लीपापोती कर संरक्षण देते रहते है। जिनके जांच करने से आज तक किसी महाविद्यालय पर कार्यवाही नही की गई। जिनकी उच्चस्तरीय जांच हेतु अन्य जिले के अधिकारियों द्वारा करायी जाय तो हकीकत सामने आ सकती है।


   फिलहाल जैसा कि सूत्रों से खबर मिल रही थी कि LLB के प्रथम सेमेस्टर के अलावा अन्य सेमेस्टर के दौरान पैसे लेकर नकल करायी जा रही थी लेकिन विश्वास नही हो रहा है क्योंकि प्रथम सेमेस्टर में नकल नही हो रही थी लेकिन 6 फरवरी को अयोजितं LLB के पंचम सेमेस्टर में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद सोचने को मजबूर होना पड़ा कि नकल होती रही होगी। जिसे विश्वविद्यालय रीवा के द्वारा 06/02/25 को अधिसूचना जारी कर सोहागी कालेज केंद्र को निरस्त करते हुए अयोजित परीक्षा तृतीय सेमेस्टर के 07/02/25 और प्रथम सेमेस्टर 08/02/25 की परीक्षा को टीडी कालेज चाकघाट के लिए सेंटर बनाया गया।


   परंतु अब प्रकरण में जांच की मांग की जा रही है हो सकता है पेपर लीक का मामला गलत हो, नकल कराने का मामला गलत हो, जो वीडियो आया है गलत हो। जिसकी उच्चस्तरीय जांच उपरांत ही हकीकत सामने आ सकती है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading