उज्जैन । बड़नगर पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग में पकड़े मोटरसायकल चोर को, चोरो से बरामद की किमती 60,000 /- रुपए की मोटरसायकल,  चोर ने चोरी की मोटरसायकल की पहचान छुपाने के लिए कलर मे किया फेरबदल.

थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि उनकी टीम के द्वारा दिनांक- 18.02.25 को वाहन चेकिंग के दौरान घेरा बंदी कर चोरी गई हीरो कपंनी की मोटर सायकल बरामद कर 02 आरोपीयो को अभिरक्षा मे लिया गया । जिस पर पूर्व में भी अपराध दर्ज है। आरोपियों के द्वारा गाड़ी चोरी कर कलर से पहचान छुपाने के लिए किया।


घटना का विवरण
फरियादी विजय पिता आकाराम पँवार जाति मराठा उम्र-47 साल निवासी लालबाग रंगारसेरी बड़नगर व्दारा दिनांक 04.02.25 को थाने पर उपस्थित होकर अपनी हीरो कंपनी की एच.एफ. डिलक्स मोटर सायकल MP-13ZF-7459 किसी अज्ञात बदमाश व्दारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जो थाना बडनगर पर अपराध क्रमांक 84/25 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया था दिनांक 18.02.25 को बरगाड़ी बायपास पर वाहन चेंकिग के दौरान दो लडके हिरो कम्पनी की एचएफ डिलक्स मो.सा. से आते दिखे जिन्हे रोका और दस्तावेज के संबंध मे पुछताछ करते दस्तावेज नही होना पाया गया दोनो से हिकमातमली से पुछताछ करते दोनो ने उक्त मो.सा. बडनगर मे शिवाजी पथ स्थित श्री जी दुग्ध डेयरी के सामने से चोरी करना स्वीकार किया मौके पर मिली चोरी की गाडी पर रजिस्ट्रेशन अंकित नही होने से गाडी का इजंन नम्बर चैक किया गया जो थाना बडनगर के अपराध क्रमांक -84/25 धारा 303(2) बीएनएस मे चोरी हुई मो.सा. का होना पाया गया आरोपी 1.दिलीप पिता सुरेश सिंह पंवार उम्र 21 साल निवासी ग्राम सनावद थाना बडनगर व आरोपी 2.गोवर्धन पिता मोहनलाल पंवार उम्र 28 साल निवासी ग्राम सनावद थाना बडनगर के कब्जे से उक्त चोरी हुई मो.सा.को संयुक्त रुप से विधिवत् जप्त कर आरोपीयो को अभिरक्षा मे लिया गया।

आरोपियों की जानकारी.

1.दिलीप पिता सुरेश सिंह पंवार उम्र 21 साल निवासी ग्राम सनावद थाना बडनगर व आरोपी
2.गोवर्धन पिता मोहनलाल पंवार उम्र 28 साल निवासी ग्राम सनावद थाना बडनगर

सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में
थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार ,उनि.चाँदनी पाटीदार , उनि. जयदीप राठौर , सउनि. राजेन्द्र हाड़ा, सउनि. जितेन्द्र गोसर , सउनि. शैतान सिंह डिण्डोर, आर नितेश रायकवार , आर. रुपेश पर्ले , आर. महेश मोर्य की सराहनीय भुमिका रहा

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading