जमीनी विवाद को लेकर की गयी हत्या

  सतना/ मामला सतना ज़िला अंतर्गत बेला का है जहा पर कल दिनांक 16/02/25 को फसल काटने को लेकर मृतक प्रदीप सिंह की हत्या कर दी गयी। इसके बाद आज परिजनों ने आरोपियो की गिरफ्तारी को लेकर सड़क में शव रखकर चक्काजाम किया गया।

एसपी सतना के आश्वासन के बाद परिजनों ने मृतक का देर शाम अंतिम दाह संस्कार किया।
  बताया जाता है कि शालीमार ढाबा के संचालक को आरोपियो के परिजनों ने बिक्री कर जमीन दी थी इसके बाद आरोपियों द्वारा ट्रैक्टर खरीदकर मृतक से उक्त जमीन हसिलहा पर लेकर बुवाई की जाती थी कुछ दिनों बाद आरोपियो द्वारा पैसे देने से मना कर दिए कि ये मेरे पूर्वजो की जमीन है तो मेरी जमीन है जिसका न्यायालय में प्रकरण चलने लगा कुछ दिनों के बाद न्यायालय द्वारा मृतक प्रदीप सिंह पटेल के पक्ष में निर्णय दिया। इसके बाद रवी की फसल मटर की बुवाई प्रदीप सिंह के द्वारा करायी गयी।


और कल दिनांक 16 फरवरी को जब प्रदीप सिंह अपने साथी के साथ खेत घूमने गए तो 6 की संख्या में महिला पुरूष ट्रैक्टर में भरकर मटर लेकर जा रहे थे जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो एक साथ 3 पुरुष 3 महिलाओ ने रॉड लाठी और महिलाओ ने हँसिया से प्रहार कर दिए। जिसमे साथ आये एक घायल अवस्था मे भागने में कामयाब रहा जिसका जीवन बच गया और प्रदीप सिंह उनके प्रहार से वही पर बुरी तरह से घायल हो गए जिसे जानकारी होने पर परिजनों द्वारा संजय गांधी अस्पताल रीवा लाया गया जहा पर उनकी मौत हो गयी।    


         घटना की जानकारी लगते ही ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव पप्पू कन्नौजिया द्वारा अल्टीमेटम दिया गया कि आरोपियों को पकड़ा जाय वर्ना ओबीसी महासभा सड़क पर उतरेगी। मामले को संज्ञान में लेते हुए सतना सीएसपी महेन्द्र सिंह ने रात्रि में ही संजय गांधी अस्पताल पहुचकर जायजा लिए और घेराबंदी कर देर रात्रि 3 आरोपियों के गिरफ्तार किया गया।


  जहा पर आज सुवह से बाकी बचे आरोपियो की गिरफ्तारी एवं लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को हटाने हेतु चक्काजाम किया गया। जिसे सतना एसपी के आश्वासन के बाद मृतक का अंतिम दाह संस्कार किया गया।
और बाकी बचे 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया तथा घटना मे लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को हटाया गया।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading