इंदौर। इन दिनों बदमाशों में होड़ सी लगी हुई हैं, सब से बड़ा बदमाश कौन.? आए दिन इंदौर शहर में चाकू बाजी की घटनाएं आम होती जा रही हैं. बदमाश अपनी धाक जमाए रखने के लिए नए कारनामे करते नज़र आते ओर पुलिस बेबस नजर आती हैं, किसी को राजनीतिक संरक्षण .!  इस तरह के वारदातों से ही बात मझ आती है कि पुलिस के पास पावर होने के बाद भी ही न ही कोई न कोई दबाव की वजह से पुलिस  की कार्यवाही बाधित होती है । जिससे पुलिस का डर बदमाशों में कम हुआ उसे बनाए रखने के लिए पुलिस भी अब बदमाशों को सबक सिखा रही।  बदमाशों के द्वारा जान से मारने के उद्देश्य से चाकू मारकर, चाकू लहराए थे। वही पुलिस ने इन दोनों बदमाश को गिरफ्तार किए।

दोनों बदमाशों ने एयू (AU ) बैंक के पूर्व कर्मचारी (लोन रिकवरी एजेंट) को जान से मारने की कोशिश करते हुए चाकू मारे, पुलिस ने घटना में उपयोग चाकू जप्त किए।।

आरोपी सुनील के खिलाफ पूर्व में भी इंदौर के कई थानों आधा दर्जन के आस पास अपराध दर्ज।

थाना हीरानगर में दिनांक 06/02/2025 को फरियादी आदर्श से हत्या के प्रयास करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 06/02/2025 को फरियादी आदर्श पिता ललित सोनी (उम्र 24 वर्ष) निवासी कल्पना नगर (जिला इंदौर) ने पुलिस को बताया कि, करीब 1 वर्ष पहले AU ए. यू. फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में लोन रिकवरी का काम किए करते थे। इस दौरान हिमांशु शर्मा उर्फ लालू के घर नंदा नगर (जिला इंदौर) पर लोन की किस्त लेने गया था, जिस कारण से ही हिमांशु शर्मा नाराज होकर मेरी खिलाफ़ रंजिश रखता था। जब दिनांक 06.02.2025 को मैं मेरी एक्टिवा से खाना लेने के लिए सांई मंदिर के पास स्कीम नंबर 113 स्थित होटल गया था तब मैं अपनी एक्टिवा को होटल के सामने खड़ी कर रहा था, उसी समय हिमांशु शर्मा उर्फ लालू व सुनील मेढ़ा उनकी मोटरसाइकिलसे आए और हिमांशु शर्मा मुझसे बोला कि, तू किस्त लेने हमारे घर क्यों आया था और दोनों मुझे मां बहन की नंगी नंगी गालियां दी। गालियां देने से मना किया तो हिमांशु शर्मा व सुनील मेढ़ा ने मेरे साथ थप्पड़ मुक्को से मारपीट की तथा सुनील मेढ़ा ने अपनी पेंट में रखा चाकू निकाला तथा जान से मारने की नीयत से मुझे मारा तो बचाव करने की कोशिश की तो चाकू मेरे बाएं पैर की जांघ तथा पिंडली में लगा जिससे चोट लगकर खून निकलने लगा।  इस कार्यवाही के लिए थाना हीरानगर ने अलग-अलग पुलिस टीमो का गठन किया आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी करने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था । इसी कार्यवाही में दिनांक 12.02.2025 को सूचना मिली कि फरियादी आदर्श से हुई चाकू बाजी के आरोपी संदिग्ध हालत में सुपर कोरिडोर रोड़ के पास खड़े है, जिस पर से गठित पुलिस टीम को बताये स्थान एवं उसके हुलिये से अवगत कराकर बताये स्थान पर रवाना किया गया, जहां पर 02 व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़े थे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा गया उनके नाम पता पूछने पर सुनील एवं हिमांशु बताया। आरोपी से उक्त अपराध के सम्बंध में कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उन्होंने दिनांक 06/02/2025 को हत्या के उद्येश से फरियादी आदर्श को चाकू मारना कबूला। आरोपियों के संबंध में विधिसम्मत कार्यवाही कर उनके कब्जे से *घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया। आरोपियों का रिमांड लिया जाकर घटना में प्रयुक्त वाहन के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के बारे में

  1. सुनील मेढ़ा उम्र 27 साल नि. परदेशीपुरा  इंदौर।
  2. हिमांशु उर्फ़ लालू शर्मा उम्र 25 साल नि. नंदा नगर थाना परदेशीपुरा इंदौर   

इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका….    निरी. पी.एल. शर्मा, उनि. शिवराज सिंह ठाकुर, उनि. मोहन लाल मालवीय, उनि. शुभम पांडे, आर. राघवेन्द्र सिंह, आर. जितेन्द्र, आर. जगदीश, आर. रवीपाल की सराहनीय भूमिका रही ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading