इंदौर । प्रदीप चौधरी। शहर के दो प्रमुख चौराहों का सौंदरीकरण किया जाएगा इसको लेकर आगामी एम आई सी बैठक में निर्णय लेकर काम शुरू होगा,महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि इंदौर का रीगल चौराहा पर गांधी प्रतिमा और शास्त्री ब्रिज पर वल्लभभाई पटेल प्रतिमा को बदलकर नई आकर्षक, सुंदर और संदेश देने वाली प्रतिमा में बदला जाएगा, साथ ही दोनों सर्किल को आकर्षक और मनमोहक बनाया जाएगा,महापौर ने बताया कि अगली एमआईसी में संकल्प लेकर प्रस्ताव पास कर सबकी सलाह के साथ सौंदरीकरण करने का हमारा विचार है। महापौर ने कहा की शहर के पुराने गांधी वादी विचारक, कांग्रेस के वरिष्ठ साथी शहर के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ निर्णय लेकर दोनों चौराहों का सौंदरीकरण किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अब रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक लाउडस्पीकर सख्ती. बड़नगर पुलिस ने 24 घंटों में चोरी बुलेटमोटरसायकल चोर के साथ गिरफ़्तार.