विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने श्री तोमर के कार्यकाल की प्रशंसा की। झाबुआ : उत्सव सोनी ।। सरल सौम्य व्यक्तित्व और कानून के नियमों का पालन करवाने के लिए अडिग व्यक्तित्व वाले एसडीओपी सौरभ तोमर जी के स्थानांतरण से पेटलावद को इनकी कमी खलेगी। किंतु प्रशासनीक महकमें में स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। हम श्री तोमर को शुभकामनाएं देते है। इन्होंने पेटलावद में रह कर कानून व्यवस्था, सामाजिक पुलिसिंग को बढावा दिया है। इसी प्रकार हर अधिकारी जनता से तालमेल कर कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाये। उक्त व्यक्तव्य एसडीओपी श्री सौरभ तोमर के स्थानांतरण पर पुलिस थाना पेटलावद पर आयोजित विदाई समारोह में मुख्य वक्ता संपर्क के संचालक निलेश देसाई ने दिये। अपने अनुभव साझा किये। इस मौके पर अन्य वक्ता तहसीलदार हुकमसिंह निगवाल, पारसमल कोटडिया, अभिभाषक विनोद पुरोहित, व्यापारी दिलीप भंडारी, प्रबोध मोदी,बलदेव सिंह राठौड,थांदला एसडीओपी रविंद्र राठी,कार्यवाहक एसडीओपी कमलेश शर्मा, नप अध्यक्ष ललीता योगेश गामड,मंडल अध्यक्ष संजय कहार आदि ने भी संबोधित करते हुए श्री तोमर की विशेषताएं बताई और उनके कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। पेटलावद हमेशा याद रहेगा। विदाई समारोह में संबोधित करते हुए एसडीओपी श्री तोमर ने भावुक होते हुए कहा कि पेटलावद की यादे हमेशा उनके मन मस्तिष्क में रहेगी। यहां की जनता का प्रेम और पुलिस कर्मचारीयों सहित अन्य विभागों का सहयोग हमेशा याद रहेगा। विभिन्न संस्थाओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी। विदाई समाराहे के अवसर पर लायंस क्लब आफ पेटलावद सेंट्रल,जिला पत्रकार संघ, महिला शक्ति संगठन,सराफा एसोशिएशन, व्यापारी संघ, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष संजय कहार, अभिभाषक संघ के विनोद पुरोहित, बलदेव सिंह राठौड,अनिल मुलेवा, योगेश गामड, पेरा लिगल वालेंटियर मनोज जानी, वीरेंद्र भट्ट,पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष राजेश सोनी, संजय पी. लोढा,निर्मल व्यास, चंद्रशेखर राठौड, सत्यनारायण शर्मा, सत्तु ठाकुर, धर्मेश सोनी,अंशुल व्यास, अनुज धानक, लायंस क्लब अध्यक्ष निलेश भट्ट,सचिव गजेंद्र काग, रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय मेहता,सराफ संगठन के किशोर सोनी, जीतेन्द्र कटकानी, कृष्णकांत सोनी, सुनील चाणोदिया,दुर्गा वाहिनी की संगीता त्रिवेदी और शिल्पा वर्मा सहित रायपुरिया थाना प्रभारी जेएस बर्डे, कल्याणपुरा निर्भयसिंह भूरिया, बामनिया जीएस मावी, सारँगी विजेंद्र छाबरिया, करवड़ संजय बघेल, पेटलावद, रायपुरिया, कल्याणपुरा थाना पुलिस स्टाफ व चौकी के स्टाफ ने श्री तोमर का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी।इस अवसर पर आभार प्रदर्शन करते हुए पेटलावद थाना प्रभारी श्री दिनेश शर्मा ने कहा कि विदाई के यह क्षण हृदय को आघात करते है पर हम श्री तोमर के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें विदाई देते है और सभी पधारे हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर पंवार ने किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नवलखा बस स्टैंड पर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई. शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटों में किए गिरफ़्तार.