प्रदीप चौधरी। । बिना लाइसेंस के संचालित पाए गए 17 यात्री बुकिंग ऑफिस किए गए सील…. वही तीन बसों को भी किए गए जप्त. कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन , परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा एक साथ कार्यवाहीं करते हुए नवलखा बस स्टैंड पर यात्री बसों और बुकिंग ऑफिसों की सघन जांच की गई। जाँच में 17 यात्री बुकिंग ऑफिस बिना लाइसेंस के संचालित पाए गए। यात्री बुकिंग ऑफिस संचालकों से ऑफिस के दस्तावेज मांगे जाने पर उनके द्वारा मौके पर उपलब्ध नहीं करवाए गये, जिससे मौके पर ही इन बुकिंग ऑफिसों को सील करने की कार्रवाई की गई। साथ ही नवलखा बस स्टैंड से संचालित इंटरस्टेट और स्टेज कैरिज की बसों की भी जांच की गई। इस दौरान 11 बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कर 45 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। मौके पर दस्तावेज नहीं पाए जाने पर तीन बसों को जप्त भी किया गया। कार्रवाई में एसडीएम घनश्याम धनगर, आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा एवं आरआई श्रीमती रेखा परिहार सम्मिलित थीं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले- 12 लाख की तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं एसडीओपी श्री तोमर के स्थानांतरण पर स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई।
You must be logged in to post a comment.