खाद नही मिलने से किसानों की फसल हो रही खराब। खाद वितरण केंद्र में पुलिस की नही है कोई व्यवस्था,आपस मे झगड़ रहे किसान। डबल लॉक प्रभारी और खाद वितरण कर्मचारी की मनमानी आयी सामने। News National World/ जवा/रीवा जिला अंतर्गत जवा तहसील में खाद को लेकर किसानों में हाहाकार मचा हुआ है जो सुवह 4 बजे से लाइन लगाकर खड़े रहते है लेकिन उन्हें खाद नही मिल पा रही है। जिस कारण किसानों की सींची हुई फसल खराब हो रही है।एक तरफ जिला कलेक्टर रीवा द्वारा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया जाता है कि खाद बीज के लिए किसी तरह की समस्या किसानों को न हो, वर्ना सख्त कार्यवाही की जाएगी तो दूसरी तरफ संबंधित अधिकारी जिला कलेक्टर के आदेशों को धता बताते हुए मनमानी तरीके से काम करते है। वही जिला कलेक्टर के द्वारा बैठक कर आदेश निर्देश तो जारी होते रहते है लेकिन सारे आदेश बैठकों या कागजो तक ही सीमित रह जाते है। जिसका धरातल पर पालन नही होता है। जहा पर देखा गया कि हजारों की संख्या में किसान समृद्धि केंद्र में किसान लंबी लंबी कतारें लगाकर खड़े हुए थे तथा कई किसान तो धूप में सोते नजर आए। और लाइन में खड़े किसान तथा महिलाएं झगड़ रहे थे लेकिन वहा पर विभाग द्वारा किसी तरह की पुलिस व्यवस्था नही करायी गयी। बता दे कि पूर्व में भी खाद की किल्लत को लेकर स्वतंत्रमत पेपर में खबर का प्रकाशन किया गया था तब जिला कलेक्टर द्वारा आश्वस्त किया गया था कि किसी तरह की कोई समस्या नही होगी सभी को एक दो दिन में खाद मिल जाएगी लेकिन हालात जस के तस बनी हुई है। वही वहा पर मौजूद किसानों ने बताया कि 10 दिन से सुवह 4 बजे से खाद के लिए चक्कर लगा रहे है दिन भर लाइन में खड़े रहते है और शाम को घर चले जाते है लेकिन खाद नही मिल पा रही है फसल खराब हो रही है परंतु कोई देखने सुनने वाला नही है।कुछ किसानों ने डबल लॉक प्रभारी पर ब्लैक खाद बेचने का आरोप लगाए है। इस संबंध में जब डबल लॉक जवा, सिरमौर और चाकघाट प्रभारी अंवेश मिश्रा, कर्मचारी मौले को कई बार फोन लगाया गया तो उनके द्वारा फोन रिसीब नही किया गया और न ही मैसेज का जाबाव दिया जाता है। जिसमे डबल लॉक प्रभारी और किसान समृद्धि केंद्र के कर्मचारी की तानाशाही व मनमानी सामने आई है। सवाल यही की इस तरह के व्याप्त भ्रष्टाचार में आखिर गरीब किसानों को खाद कैसे मिले।जिसके लिए जिला कलेक्टर रीवा को ध्यान देना चाहिए ताकि किसानों को खाद मिल सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एक नया जुर्म : नमाज़ पढ़ना सावित्री और फातिमा : एक अभिन्न जीवन
You must be logged in to post a comment.