. एक नजर आपकी हमारी कलम पर ✒️अमित सिंह परिहार आज एक झूमते हुए शराबी को बड़बड़ाते गुनगुनाते हुए देखा। “हुई महंगी बहुत शराब कि, थोड़ी थोड़ी पिया करो”। मैंने सवाल किया कि, पूरे गले तक तो भरे हुए हो, अब “महंगी” और “थोड़ी” का रोना क्यों रो रहे हो.? तपाक से बोला सुना नहीं यादव जी ने धार्मिक नगरियों में शराब बंदी करने का मंसूबा बनाया है। और जहां जहां शराब बंदी होती है वहाँ माफिया द्वारा ब्लैक में महंगी शराब परोसी जाती है। मैंने कहा यार भले ही तुम नशे में हो, पर बात बड़े समझने की करी बोला मैं नशे में हूं इसका मतलब ये थोड़ी कि, बेवकूफ़ भी हूं। तो क्या ये मतलब निकाला जाए कि, अब फिर एक “कृतिम आपदा” में से “अवसर” निकालने की तैयारी है…? पुरानी फिल्मों में गाँव के लाला द्वारा अनाज की काला बाज़ारी के दृश्य याद आने लगे।अब सियासात में तो ये होता ही है कि, अपने आदमियों के माध्यम से निरीह जनता को अलग तरीक़ो से निचोड़ा जाता है। वैसे तो संपूर्ण भारत ही धर्म व आस्था का केंद्र माना जाता है, तो क्या पूरे देश में शराब बंदी लागू होनी चाहिए.? या फिर बिहार, गुजरात की तर्ज़ पर यहां भी किसी माफ़िया ने महंगा टेंडर आफ़र कर दिया है.? माफ़िया ने समझाईश दी होगी कि, “बैगपाईपर” के स्लोगन की तरह, “ख़ूब जमेगी, जब मिल बैठेंगे तीन यार,सियासत,प्रशासन , और माफ़िया “। सरकारी खज़ाने का नुक्सान हमारी बला से, हमारा खज़ाना बढ़ना चाहिए। नक़ली शराब पी कर कुछ लोग मर भी जाएं तो क्या, कम से कम इसी बहाने जनसंख्या नियंत्रण में तो मदद मिलेगी। जय हिंद जय भारत अमित सिंह परिहारपत्रकारइन्दौर भोपाल📱8319252181 प्रदेश में शराबबंदी का किया ऐलान17 शहरों में शराबबंदी का किया ऐलानउज्जैन, ओंकारेश्वर, दतिया में शराबबंदी का ऐलानमेरा सपना है कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी हो-CMनए शराब नीति की घोषणा बहुत जल्द हो सकती हैमध्य प्रदेश एक मॉडल राज बने पूर्ण शराबबंदी में उज्जैन समेत मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी लागू होगी. इनमें अमरकंटक, महेश्वर, ओरछा, ओंकारेश्वर, मंडला, मुलताई , दतिया, जबलपुर, चित्रकूट, मैहर, सलकनपुर , मंडलेश्वर, मंदसौर, बरमान और पन्ना शामिल। नरसिंहपुर में सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन युवा उद्योगपति आदित्य प्रिज्म अवॉर्ड में मध्य प्रदेश का गौरव बने। अवैध हथियार के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार.