इंदौर के बीजेपी पार्षद विवाद और पार्षद पुत्र को नग्न किये जाने के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा विस्तृत रिपोर्ट तलब करने की सूचना.

इंदौर। इंदौर शहर में राजनीतिक विवाद के बाद जीतू जाटव उर्फ (यादव) यादव सरनेम को लेकर यादव समाज के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि नाम का दुरुपयोग किया जा रहा जो कि गलत है और इस नाम से समाज की प्रतिष्ठा पर दाग लगा सकता है। जीतू अपने असली नाम का उपयोग करें।

पार्षद विवाद में पुलिस ने गठित की SIT
जीतू यादव की एमआईसी सदस्यता वापस ली गई ..महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जारी किए आदेश

करणी सेना का कमलेश कालरा के साथ खड़ी है

करणीसेना प्रदेश अध्यक्ष अनुरागप्रताप सिंह राघव ने बताया कि पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए हमले एवं नाबालिग बेटे को गुंडे द्वारा जो निर्वस्त्र कर, शर्मशार हरकत हुई है उसने पूरे इंदौर को बदनाम किया है करणी सेना परिवार कालरा परिवार के साथ खड़ा है आज करणी सेना के दिग्विजय सिंह वह करणी सैनिक कालरा से मुलाकात करेंगे और पूरी करणी सेना कमलेश कालरा जी के साथ खड़ी हैं।

पार्षद विवाद।चार नम्बर से फिर हुंकार उठी।

कमलेश कालरा को मिलेगी पुलिस सुरक्षा

सूत्रों से मिल जानकारी अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है

बड़ी खबर। इंदौर – पार्षद एमआईसी सदस्य जीतू यादव को प्रदेश भाजपा ने किया छह साल के लिए निष्कासित……आज सीएम भी इंदौर आ रहे है ।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अभी तक पार्षद जीतू पर जाटव पर कोई कार्रवाई नहीं की. जिस से पार्टी पर भी सवाल खड़े होते हैं.?

इंदौर पार्षद पुत्र काण्ड के बाद  PMO की दखलअंदाजी से  विवादास्पद पार्षद जीतू जाटव उर्फ़ यादव ने सभी पदों से इस्तीफ़ा दिया। अनेक जीतू समर्थक जेल पहुंचे। संभावना जीतू पर भी मुकदमे दर्ज  किए जा सकते हैं..!

11 साल की उम्र से अब तक 11 अपराध दर्ज हैं जीतू के नाम…

इस्तीफा देते ही जीतू यादव के आपराधिक रिकॉर्ड सामने आने लगे… खबरों की मानें तो महज 11 साल की उम्र से ही एमआईसी सदस्य रहे जीतू यादव ने अपराध करना शुरू कर दिया था.. बताया जा रहा है कि इस्तीफे के बाद जीतू की भी गिरफ्तारी की प्रबल संभवना है… वहीं, इंदौर के ”दो नम्बरी क्षेत्र से जुड़े” व अन्य थानों में जीतू के खिलाफ करीब 11 प्रकरण दर्ज हैं, जो क्रमानुसार इस प्रकार हैं –

108/1999- मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि में परदेशीपुरा थाना

141/1999- जुआ एक्ट में, परदेशीपुरा थाना

112/2005- मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि, परदेशीपुरा थाना

217/2005- मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि परदेशीपुरा थाना

960/2005- लूट, शासकीय काम में बाधा, लोक संपत्ति नुकसान, संयोगितागंज थाना

28/2010-मारपीट जान से, जान से मारने की धमकी, परदेशीपुरा थाना

178/2010- मारपीट व अन्य, परदेशीपुरा थाना

257/2011- हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, परदेशीपुरा थाना

64/2017- मारपीट, जान से मारने की धमकी व अन्य, परदेशीपुरा थाना

303/2019- प्रतिबंधात्मक धारा, परदेशीपुरा थाना

17/2019- प्रतिबंधात्मक धारा, परदेशीपुरा थाना

वही जीतू जाटव पर 10 अपराध परदेशीपुरा थाने में तो एक संयोगितागंज थाने पर दर्ज.
निष्कासित पत्र

जीतू जाटव (यादव) के बचने के हथकंडे….!

प्रदेश अध्यक्ष के नाम मैसेज कराया / वायरल क्या था मैसेज.

माननीय श्री वीडी शर्मा जी
अध्यक्ष, मध्यप्रदेश भाजपा
भोपाल

मान्यवर
मैं भाजपा का समर्पित और अनुशासित सिपाही हूं। मेरा, मेरे परिवार और अनुसूचित जाति के मेरे जाटव समाज का पार्टी से अटूट रिश्ता है।
कुछ दिनों पहले इंदौर में पार्टी के एक साथी पार्षद के परिजनों के साथ हुई दुखद घटना में मेरा नाम घसीटकर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
मैने इस मामले में अपना पक्ष सभी तथ्यों के साथ माननीय शहर अध्यक्ष के समक्ष रखकर खुद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी।
मान्यवर मै ये नहीं चाहता कि मेरे कारण पार्टी को किसी असहज स्थिति का सामना करना पड़े अतः इस पूरे प्रकरण में निर्दोष साबित होने तक मै पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और MIC से त्याग पत्र देता हूं। मुझे विश्वास है पार्टी मेरे साथ अन्याय नहीं होने देगी।

सादर
आपका
जीतू यादव(जाटव)
पार्षद, MIC सदस्य इंदौर


जीतू चौड़ी होंगे बीजेपी पार्टी से बर्खास्त

जीतू जाटव / यादव बीजेपी से होंगे बर्खास्त… संगठन के शीर्ष नेता घटनाक्रम से दुखी/ नाराज

इन्दौर में बीजेपी के दो पार्षदों के आपसी विवाद में एक पार्षद पुत्र को घर में नंगा कर पीटने/ अभद्रता करने वाले मामले में लगभग एक सप्ताह बाद BJP प्रदेश बीजेपी नेताओं की नींद खुली … सोशल मीडिया, समाचार पत्रों और पार्टी संगठन में असंतोष बढ़ने के बाद इस काण्ड में PMO तक की दखलअंदाजी के बाद विवादास्पद पार्षद जीतू जाटव को भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रादेशिक शीर्ष नेताओं नें जीतु को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता के साथ- साथ पार्टी से बर्खास्त करने का फ़ैसला ले लिया है.. मिली जानकारी के अनुसार बर्खास्तगी की अधिकारिक घोषणा थोड़ी देर में .. आज सुबह ही जीतू जाटव ने सभी पदों से इस्तीफ़ा दिया था, लेकिन पार्टी ने इसे अस्वीकार कर दिया है, बताया गया है कि जीतू पर भी गंभीर धाराओं में इसी मामले में अपराधिक मुकदमे दर्ज होंगे…


निर्वस्त्र इंदौर

इंदौर ने बड़े बड़े दादा , बहादुर , पहलवान देखे ,बड़े बड़े दबंग नेता देखे चाहे वो कांग्रेस के हो या बीजेपी के, कई सारे दंगे देखे , लड़ाइयां देखी पर इतिहास में आज तक ऐसा कृत्य इंदौर ने कभी नहीं देखा,
इतने ताकतवर आप कैसे बन गए,इतना ताकतवर आपको किसने बनाया आप शक्तिशाली थे तो आप शक्ति दिखाते, पहलवान थे तो पहलवानी दिखाते पर आपने ये क्या कर डाला ये किसी बच्ची के बलात्कार के कृत्य से कम नहीं है…

कहीं दूर सुदूर पिछड़े गांव से ,खेड़ो से खबर पढ़ने में आती थी कि निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया , निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा , निर्वस्त्र कर गधे पर बिठाया पर आश्चर्यजनक रूप से इस बार खबर आई है मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी , मिनी मुंबई, मध्यप्रदेश के आई टी हब ,माँ अहिल्या के न्यायप्रिय नगर इंदौर से जहां एक नाबालिक को परिवार जन के सामने निर्वस्त्र किया गया और साथ ही निर्वस्त्र हुआ वो पूरा परिवार,पूरा मोहल्ला,पूरा इंदौर,पूरी भाजपा ,पूरा पुलिस प्रशासन और हर एक वो व्यक्ति जो 5 दिन तक चुप रहा और चुप तो रहना ही पड़ेगा डर जो इतना व्याप्त है कुछ लिख, दो कुछ पोस्ट कर दो, कुछ कह दो तो ऐसा ना हो कि 30,40 गुंडों आपके भी घर आ जाए…
इंदौर अब ये जान ले अब जो जो ताकतवर होगा वो कमजोर को जब चाहे निर्वस्त्र कर सकता है और मजाल कि कोई कुछ बोल दे…
आदरणीय कमिश्नर साहब आडा बाजार समेत कई बाजार है जहां चूड़ियां आसानी से मिल सकती है ज्यादा ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी…
ओर आप गुंडे गुंडे क्या कह रहे है गुंडों का तो काम ही है आतंक मचाना प्रश्न ये है कि जिसने गुंडों को वहां भेजा उस पर क्या कार्यवाही हुई

पूरी भाजपा अपने मन पर हाथ रख कर बोल दे उस बच्चे की क्या गलती थी, क्या उसे न्याय नहीं मिलना चाहिए,क्या आपने अब तक उचित कदम उठाया, एक बार उस बच्चे के बारे में सोचिए अगर वो आपका अपना होता तो क्या होता,इस इंटरनेट की दुनिया में उसका ये वीडियो अमर हो गया है

अगर इस सब पर रूह कांपने वाली कार्यवाही नहीं हुई तो आप मान ले आज वो बच्चा था कल आप ओर आपका बच्चा भी हो सकता है…
दुखद… अवधेश बजाज bichhoo.com भोपाल

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading