प्रदीप चौधरी/अंकुल प्रताप सिंह। बेबाक कलम… विधानसभा के सभी वार्डों में जो मैसेज वायरल किया जा रहा है समर्थन को लेकर वह मैसेज आपको पहले पढ़ते हैं।

इस विवाद के वीडियो में नज़र आ रहे उनके नाम जीतू यादव के जन्म दिन पर  शहर में होर्डिंलगे थे।

शूरवीर सिंह बैस (सोनू कमल दीप), अभिलाष यादव, दिलीप बंशीवाल, धीरज हेड़ाऊ, मिथुन डगर, देवेंद्र सरोज.

ये हैं वह चेहरे जिन्होंने किया था कालरा के घर हमला… थाना जूनी इंदौर का खुलासा…

01)मेरा सभी सम्माननीयों से निवेदन है यह सूचना मैंने इस ग्रुप में तो डाल दी है आप इन्हें नीचे के जो बूथ स्तर के ग्रुप हैं उन पर डालने का कष्ट करें ताकि अपने नीचे तक के कार्यकर्ताओं तक खबर हो सके.

02)महत्वपूर्ण सूचना.. जीतू यादव जी के समर्थन मे कल दिनांक 9 जनवरी गुरुवार दोपहर 2:30 बजे विधानसभा सभा 2 के सभी कार्यकर्ता ,महिला मोर्चा ,सामाजिक संगठन ,अनुसूचित दलित समाज एवं इष्ट मित्रो के साथ एकत्रित होकर माननीय कमिश्नर साहब को ज्ञापन देंना है
आप सभी सादर आमंत्रित है.. निवेदक:- जीतू यादव मित्र मंडल

03) हम सभी वार्ड वासियो को अधिक से अधिक संख्या में आज एकत्रित होकर जीतू भईया के ऑफिस पर चलना है जीतू भईया हम सबके के सुख दुख में सदैव साथ खडे रहते है आज भईया के समर्थन में हमे अधिक से अधिक संख्या में चलना है।

इंदौर – एमआईसी मेंबर जीतू यादव बनाम पार्षद कमलेश कालरा विवाद…. अब हिंदूवादी युवा नेता एकलव्य सिंह गौड़ हुए सक्रिय….सोशल मीडिया पर किया पोस्ट…अब रण होगा

मैसेज को वार्ड के सभी कार्यकर्ता और बूथ कार्यकर्ताओं को भेजे गए ... सूत्रों की माने तो अपने पीछे समर्थकों का जन सैलाब दिखाने के लिए आज इसका आवाहन किया गया है, जाहिर सी बात है कि इंदौर शहर की छवि धूमिल होने के बाद पार्टी के बड़े नेताओं के द्वारा कार्यवाही की जा सकती है।  कार्यवाही से बचने के लिए और पार्टी को अपना समर्थन दिखाने के लिए यह आवाहन किया गया होगा…


इंदौर शहर स्वच्छता में नंबर वन, राजनीति का गढ़ भी कहा जाता है।
जहां एक ओर इंदौर में नगर निगम विवाद , पार्षद विवाद जोरों पर है पहले नगर निगम पर बजरंग दल का विवाद, विवाद के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में की थी देरी। अब वार्ड पार्षदों का विवाद जो शहर की छवि को धूमिल करता है । बड़े-बड़े नेताओं की इस पर चुप्पी जनता को रास नहीं आ रही, यहां तक की विपक्ष के नेता ने भी अपनी चुप्पी साध रखी है।

पार्षद कमलेश कालरा और पार्षद जीतू यादव का विवाद बढ़ता जा रहा है खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, पार्टी ने भी नहीं लिया कोई बड़ा एक्शन….
जीतू यादव के समर्थ को ने जो किया वह निंदनीय है, जिसमें समर्थकों के द्वारा एक नाबालिग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना, शहर की छवि को धूमिल करता है। अगर कल को कुछ होता है कोई गलत कदम उठा लेता है बालक तो जिम्मेदार कौन..?  वहीं पुलिस के द्वारा इस वीडियो पर तुरंत कोई कार्यवाही न करने का भी आप जनता लग रही आरोप । जनता ने कहा कि पुलिस अगर कार्रवाई करती तो कर सकती थी क्योंकि सोशल मीडिया के माध्यम से कई कार्रवाई कर चुकी है। साथी बर्थडे से लेकर अवैध हथियार लहराते तक की कार्रवाई करती है फिर इस नाबालिक लड़के के साथ जोकृत्य किया गया उस पर पुलिस अपनी चुप्पी क्यों साध कर बैठी थी।

पुलिस को आरोपियों को पहचानने में लग गए कई दिन, अब की कार्यवाही
पार्षद कमलेश कालरा और जीतू यादव विवाद ..
पुलिस ने सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर की 10 से ज़्यादा आरोपियों की पहचान..
देर रात पुलिस छापेमारी में घटना मे शामिल 05 आरोपियों को किया गिरफ़्तार…
साक्ष्यों के आधार पर और धाराओ का किया जाए गा इजाफ़ा…
शेष आरोपियों की पहचान और गिरफ़्तारी हेतु अलग- अलग टीम सक्रिय थाना जूनि इंदौर ने क्षेत्र में पार्षद के घर पिटाई मामले में पुलिस ने सीसी टीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान करी है और उसी के आधार पर जब परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में तलाश किया गया तो कई होडिंगो पर यादव के साथ उन बदमाशों के फोटो दिखे उसी के आधार पर पुलिस ने पिंटू शिंदे ,धन्ना राय, नवीन शर्मा ,बंटी ठाकुर और अक्षय दुबे की पहचान की है और संभवत कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है सूत्रों से. जिनके द्वारा यह कृत्य किया गया उन सभी के बैनर में फोटो लगे हुए थे जीतू यादव के जन्मदिन पर।

ताई ने भी चुप्पी साधी…...
कहा जाता है कि ताई शहर में हर छोटे बड़े कार्य को लेकर एक्टिव रहती हैं फिर चाहे वह किसी भी दल या पार्टी से हो ताई का निर्णय हमेशा निष्पक्ष रहता है पर इस बार ताई की चुप्पी जनता के बीच अलग ही मैसेज छोड़ रहा है।

पार्टी के द्वारा कार्यवाही कर निकाषित करना चाहिए

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading