आमिर खान। इंदौर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पुष्पा मूवी की तर्ज में भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह कको एस.आर. कंपाउण्ड के गोडाउन से, पुलिस ने दबिश देते हुए 405 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की। पुलिस ने बताया कि आरोपीयो के द्वारा पुष्पा मूवी की तरह ही अवैध शराब को केमीकल के बीच में छिपाकर ट्रांस्पोर्ट कर गुजरात भेजते थे। (ACP) ए.सी.पी.विजयनगर IPS आदित्य पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी जिसपर कार्यवाही कर अवैध शराब सहित 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किए। वही इन अपराधियों का सरगना जो पूर्व में भी है कई थानों पर अवैध शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। वही तीन माह पहले ही अवैध शराब तस्करी के केस से जेल छूटा था आरोपी जिसके बाद फिर शुरु की तस्करी। वही आस पास के शराब दुकानों के कर्मचारियों से साठ गाठ अच्छी होने की वजह से सस्ते दामों में शराब खरीदता कर अवैध शराब को गुजरात के तस्करों को बेचता था। । इंदौर-ए.सी.पी. विजयनगर आदित्य पटले को दिनाँक 07.01.2025 को सूचना प्राप्त हुई थी कि लसुडिया मोरी स्थित एस.आर.कंपाउण्ड में प्लाट क्र.222 पर स्थित गोडाउन जिस पर अरिहंत कैमिकल का बोर्ड लगा हुआ है जिसके गोड़ाउन में राहुल जायसवाल एवं जयपाल अहिरवार नाम के व्यक्ति अवैध शराब संधारण कर पुष्पा मूवी की तर्ज पर प्लास्टिक के ड्रमों में कैमीकल के बीच शराब रख कर अवैध परिवहन कर गुजरात सप्लाई कर रहे हैं तथा आज ही इनके गोडाउन पर अवैध शराब का स्टाक आया है ।पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एस.आर. कंपाउण्ड में प्लाट क्र.222 पर स्थित गोडाउन पर दबिश दी गई जहाँ पर घटना का मुख्य सरगना 1.राहुल जायसवाल उम्र 32 साल नि.ग्राम बोरी तहसील जोबट जिला अलीराजपुर हाल नि. प्राईम सिटी सुखलिया इन्दौर सहित अन्य साथीगण 2.जयपाल सिंह अहिरवार उम्र 37 साल नि. बीना जिला सागर हाल बड़ी भमोरी विजयनगर इन्दौर 3.मनोज तिवारी उम्र 46 साल बीना हाल नि. एस.आर.कंपाउण्ड लसुडिया मोरी इन्दौर 4.हीरालाल उर्फ छोटू राय उम्र 37 साल नि. बीना सागर हाल नि. एस.आर. कंपाउण्ड लसुडिया मोरी इन्दौर 5.राजेश कुमार रजक उम्र 36 साल नि. बीना जिला सागर हाल नि. एस.आर.कंपाउण्ड लसुडिया मोरी इन्दौर को गिरफ्तार कर अवैध अंग्रेजी शराब बिग बुल XXX रम की 45 पेटी कुल 405 बल्क लीटर शराब कीमती करीब 3,82,500/- रुपये सहित चूने की बोरी व मार्बल पावडर की बोरी, शराब पैकिंग में प्रयुक्त कपड़े के सफेद झोले, प्लास्टिक की पन्नी, व 7 नीले प्लास्टिक के 100 लीटर के ड्रम तथा शराब ढोने में प्रयुक्त एक होण्डा एक्टिवा स्कूटी व हीरो एच.एफ.डिलक्स मोटरसाईकल जप्त किया। वही पुलिस की पूछताछ में घटना के मास्टर माईंड राहुल जायसवाल नें बताया कि उसके खिलाफ़ पूर्व में भी इसी प्रकार के कई अपराध अलग अलग थानों में पहले से दर्ज़ है तथा इस प्रकार से शराब तश्तकरी का आईडिया उसे पुष्पा मूवे देख कर मिला। आरोपी राहुल नें बताया कि उसने पुष्पा मूवी 3 बार देखी है । पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस रिमाण्ड में पूछताछ की जा रही। गिरफ़्तार आरोपी के नाम 1.राहुल जायसवाल उम्र 32 साल नि.ग्राम बोरी तहसील जोबट जिला अलीराजपुर हाल नि. प्राईम सिटी सुखलिया इन्दौर सहित अन्य साथीगण 2.जयपाल सिंह अहिरवार उम्र 37 साल नि. बीना जिला सागर हाल बड़ी भमोरी विजयनगर इन्दौर 3.मनोज तिवारी उम्र 46 साल बीना हाल नि. एस.आर.कंपाउण्ड लसुडिया मोरी इन्दौर 4.हीरालाल उर्फ छोटू राय उम्र 37 साल नि. बीना सागर हाल नि. एस.आर. कंपाउण्ड लसुडिया मोरी इन्दौर 5.राजेश कुमार रजक उम्र 36 साल नि. बीना जिला सागर हाल नि. एस.आर.कंपाउण्ड लसुडिया मोरी इन्दौरजप्त की गई शराब….अवैध अंग्रेजी शराब बिग बुल XXX रम की 45 पेटी कुल 405 बल्क लीटर शराब कीमती करीब 3,82,500/- रुपये सहित चूने की बोरी व मार्बल पावडर की बोरी, शराब पैकिंग में प्रयुक्त कपड़े के सफेद झोले, प्लास्टिक की पन्नी, व 7 नीले प्लास्टिक के 100 लीटर के ड्रम तथा शराब ढोने में प्रयुक्त एक होण्डा एक्टिवा स्कूटी व हीरो एच.एफ.डिलक्स मोटरसाईकल ।पुलिस कार्यवाहीं में सराहनीय भूमिका निभाई संपूर्ण कार्यवाही में सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर व उनके द्वारा गठित टीम थाना प्रभारी लसूड़िया निरीक्षक तारेश कुमार सोनी , उप निरीक्षक अरुण मलिक, उप निरीक्षक संजय बिश्नोई, प्र.आर.नरेश चौहान, प्र.आर.प्रणीत भदौरिया, आरक्षक आकाश त्रिवेदी, आरक्षक रामकुमार मीणा, आरक्षक आनंद जाट की सराहनीय भूमिका रही ।आरोपी राहुल जायसवाल का आपराधिक रिकार्ड –क्र. अपराध क्रमांक धारा थाना1 अप.क्र.561/2022 34(2) आब.एक्ट , 279, 337 भादवि थाना बेटमा इन्दौर2 अप.क्र.37/2025 34(2) आबकारी एक्ट थाना लसुडिया इन्दौर3 अपराध.क्रमांक.203/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट थाना बाणगंगा।4 अपराध क्रमांक 63/14 धारा। 186, 353,332,294,506 IPC Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन केरल हाई कोर्ट ने माना,महिला की शारीरिक बनावट पर की गई टिप्पणी यौन उत्पीड़न वैकुंठ द्वार के लिए बांटे जा रहे थे टोक, भगदड़ में छः से अधिक की मौत..! कई घायल