वेयर हाउस के बावजूद ओपन में की जा रही खरीदी,भीगी धान का किया जा रहा था परिवहन। News National World/सेमरिया/ रीवा जिला अंतर्गत सभी धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी अनवरत जारी है जहा पर किसानों के साथ जमकर लूट किया जा रहा है। साथ ही बारिश होने से धान भीगने पर शासन को करोड़ो का नुकसान होने का अंदेशा है।इसी तरह से बीरखाम सेवा सहकारी समिति बीड़ा क्रमांक-2 विजया वेयर हाउस खरीदी स्थल केंद्र एवं ओपन में रखी धान बीते दिनों 28 दिसंबर को हुई बारिश से वेयर हाउस के बाहर रखी धान पूर्णतः भीग गयी जिसके रखरखाव के लिए कोई व्यवस्था नही करायी गयीं। जिस कारण लाखो की धान भीग गयी। बताया ये भी जाता है कि वेयर हाउस होने के बावजूद भी समिति प्रबंधक के द्वारा रोड किनारे खेत मे खरीदी की जा रही है जहा पर रखी धान भीग गयी।इसके बावजूद भी उच्च अधिकारियों के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है। जहा पर देखा गया कि बारिश से भीगी धान का परिवहन भी किया जा रहा था। वही खरीदी केंद्र में 41 किलोग्राम से ज्यादा वजन लेने एवं तौल का पैसा किसानों के द्वारा दिये जाने का मामला सामने आया है फिर कोई जांच एवं निरीक्षण नही किया गया। और समिति प्रबंधक की मनमानी सामने आती रही। जबकि शासन द्वारा सभी खरीदी केंद्रों को अलर्ट किया गया था कि 27 से 28 दिसंबर को बारिश होने की अंदेशा है जिसके बचाव हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करे। लेकिन अलर्ट जारी होने के बावजूद भी समिति प्रबंधक के द्वारा ध्यान नही दिया गया और ओपन में रखी लाखो की धान भीग गयी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उपार्जन केन्द्र सेवा सह.समिति कुम्हरा और आदर्श वेयर हाउस के समिति प्रबंधक की मनमानी आयी सामने पुलिस की सुरक्षा शाखा और बम स्क्वाड की टीम ने परखी सुरक्षा व्यवस्था.
You must be logged in to post a comment.