पूरे गांव में दहशत का माहौल। शौच के लिये गए किशोर पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने किया हमला, बचाने गए 4 लोगों को किया घायल। मौके पर पहुचे पुलिस और वन विभाग का अमला, नही मिला तेंदुआ। प्रसन्न सिंह- संवाददाता त्योंथर News National World/त्योंथर/रीवा जिले त्योंथर तहसील अंतर्गत थाना जनेह के ग्राम पंचायत सराई अधीनस्थ खतिलवार (तलियापार) टोला आज सुवह करीब 10 बजे के आसपास झाड़ियों में छुपा तेंदुए ने शौच करने गए युवक पर अचानक हमला कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने के लिए गए 4 लोगो पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। सूचना पर जनेह पुलिस और वन विभाग पहुचा, तब तक मे तेंदुआ कही झाड़ियों में छिप गया तथा पुलिस के मदद से जख्मी पांचों लोगो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। फिलहाल तेंदुए के हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना त्योंथर तहसील के जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत सराई ग्राम पंचायत के खातिलवार गांव के एमपी-यूपी बॉर्डर के पास की है। जो शुक्रवार की सुवह करीब 10 बजे खातिलवार गांव का एक किशोर शौच क्रिया के लिए खेत के समीप गया हुआ था इसी दौरान झाड़ियों के बीच छिपा तेंदुए ने किशोर पर हमला कर दिया। किशोर के चिल्लाने पर कुछ ही दूरी पर खड़े लोगो ने बचाने का प्रयास किया तो उन सभी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे सभी लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए इनमे से दो लोगो की हालत गंभीर बताई जा रहीं है। घटना के बाद तेंदुआ घनी झाड़ियो के बीच जाकर छिप गया जिसे ढूढने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लेकिन कही नजर नही आ रहा है जिसे पुलिस की टीम द्वारा अब ड्रोन कैमरे की मदद से तेंदुए की तलाश कर रही है। तेंदुए के हमले से घायल हुए तीन लोग एमपी के जनेंह थाना क्षेत्र के निवासी है जबकि दो अन्य घायल उत्तर प्रदेश के निवासी है। घायलों में रामसागर पिता लालची आदिवासी,सूरज पिता कृष्ण कुमार,भैरव प्रसाद पिता रामाधार जो सभी खतिलवार सराई निवासी है जिन पर तेंदुए ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है और दो लोग यूपी के है जिनका इलाज प्रयागराज में चल रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डाॅ मनमोहन सिंह: जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं…….- जिसने देश को दिवालिया होने से बचा लिया बाबा साहब से कौन नफरत करता है?
You must be logged in to post a comment.