प्रदीप चौधरी। हादसे के बाद जयपुर-अजमेर हाईवे पर यातायात को पूरी तरह रोक दिया गया है। जयसिंहपुरा से पहले हाईवे पर बड़े जाम की स्थिति बन गई है, जिससे इस रूट पर यात्रा कर रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने इस क्षेत्र से आवागमन करने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। View this post on Instagram केमिकल से भरे ट्रक से उठी आगपुलिस के अनुसार, हादसा एक केमिकल से लदे ट्रक के दूसरे वाहनों से टकराने के कारण हुआ। भांकरोटा थाने के एसएचओ मनीष गुप्ता ने बताया कि आग ने कई ट्रकों और गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान कई लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। 22 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके परफायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। आसमान में काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में सिविल डिफेंस और स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। प्रशासन के द्वारा एडवाइजरीप्रशासन ने क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने और हाईवे के आसपास यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है, और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं का विस्तार करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री शुक्ल इंदौर के विकास की पुख़्ता नींव पर मुहर लगाते मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सड़क पर उतारा अपना हेलिकाप्टर