रीवा।।त्योंथर।। भ्रष्टाचार के प्रकरणों में पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद के निर्देशानुसार लोकायुक्त संभाग रीवा की ट्रैप कार्यवाही में
दिनाक 11/12/2024 को आवेदक
उमेश कुमार शुक्ला पिता भगवती प्रसाद शुक्ला उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट मझिगवां तहसील त्योथर जिला रीवा मध्य प्रदेश के शिकायत पर आरोपी शशि कुमार विश्वकर्मा खंड लेखक एवं रीडर अनविभागीय अधिकारी राजस्व त्यौंथर जिला रीवा मध्य प्रदेश को  कार्यालय अनविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग त्यौथर जिला रीवा मध्य प्रदेश स्थित आरोपी कक्ष से 14000 रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप किया गया।


बताया जाता है कि आरोपी शशिकुमार विश्वकर्मा खंड लेखक एवं रीडर अनविभागीय अधिकारी राजस्व त्यौंथर जिला रीवा मध्य प्रदेश द्वारा शिकायतकर्ता से संयुक्त खसरा नंबर 329 बटांक के नक्शा तरमीम हेतु तहसीलदार त्यौंथर द्वारा दिए गए निर्णय के विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी त्यौंथर के न्यायालय में विचाराधीन राजस्व प्रकरण में शिकायतकर्ता के पक्ष में एसडीएम साहब से आदेश करने हेतु 20000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी जिसका सत्यापन लोकायुक्त संभाग रीवा के प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार द्वारा कराया गया। शिकायत सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनांक 11/12/2024 को  प्रवीण सिंह परिहार के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी को 14000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है।


जिनमे ट्रेपकर्ता अधिकारी  जिया उल हक निरीक्षक सहित 12 सदस्यीय टीम द्वारा कार्रवाही की जा रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading