News National World/ डभौरा/ डभौरा रेलवे स्टेशन कार्यालय अधीक्षक के द्वारा एक विशेष बैठक बुलाई गई थी जिसमे प्रमुख रूप से रेलवे स्टेशन मे क्या सुविधा होना चाहिए आदि अव्यस्थाओ को लेकर बैठक की गई। जिसमे जिसमे डभौरा रेलवे स्टेशन बोर्ड के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश सिंह यादव ने कईबड़े सुझाव दिये। जिसका विधिवत पस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा गया। जगदीश सिंह यादव ने चर्चा के दौरान स्टेशन के बाहर जनरल यात्री प्रतीक्षालय शुलभ शौचालय और विकलांग लोगो के लिए व्हील चेयर, स्टेशन मे रेम्प, दोनों प्लेट फार्म को अच्छी तरह से बनाने के लिए प्रस्ताव रखा गया।साथ ही उन्होंने सूरत जाने वाली यात्री गाड़ी का ठहराव और पूना जाने वाली यात्री गाड़ी का ठहराव इंटर सिटी ट्रैन का ठहराव करने का प्रस्ताव दिया गया। बैठक में दोनों प्लेट फार्म मे छावनी, पूर्वा गांव के लिए पैदल पुल और दोनों प्लेट फार्म मे आरो मशीन पीने का पानी के लिए प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा जीआरपी पुलिस थाना और स्टेशन को सुन्दर बनाए जाने के लिए, टिकिट काउंटर,आरक्षण बुकिंग को बढ़ाने की मांग व रेलवे स्टेशन से बजार तक सड़क पीसीसी निर्माण मे देरी को लेकर जल्द कार्य प्रगति पर कराने का प्रस्ताव भी रखा गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुझे ऐसे ना भूलाया करो! लोकायुक्त संभाग रीवा की ट्रैप कार्यवाही में खंड लेखक एवं रीडर अनविभागीय अधिकारी 14000 रुपये रिश्वत के साथ हुआ ट्रैप