पूर्व में भी उपयंत्री पर भ्रष्टाचार करने के लग चुके है आरोप। News National World/ रीवा/रीवा लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए मऊगंज जिले की नईगढ़ी जनपद पंचायत के सचिव और उपयंत्री को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि शिकायतकर्ता तरुण शुक्ला ग्राम हकरिया के सरपंच ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों की सीसी जारी करने के एवज में ग्राम पंचायत सचिव टीकम प्रसाद पाण्डेय और उपयंत्री भोला प्रसाद पटेल 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे है। शिकायत पर लोकायुक्त रीवा संभाग के प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के निर्देशन में इस शिकायत की सत्यता की जांच की गई जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद 29 नवंबर 2024 को तहसील कार्यालय के सामने नईगढ़ी में ट्रैप कार्यवाही का अभियान चलाया गया। लोकायुक्त की टीम निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में और उप पुलिस अधीक्षक प्रमेद्र कुमार की देखरेख में 12 सदस्यीय टीम के साथ यह बड़ी कार्यवाही की गयी । जहा पर दोनो आरोपी शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद के निर्देशानुसार लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के मामलों में सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई की है। जहा पर उनके द्वारा यह कार्यवाही कर शासन-प्रशासन में पारदर्शिता लाने के प्रयासों को मजबूत करती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कल 1 दिसंबर 2024 को श्री सीताराम विवाह की निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा रूपांतरण नेचर एंड हेल्थ आर्गेनाइजेशन द्वारा सुई धागा सिलाई सेंटर में कमर्शियल सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण किया गया
You must be logged in to post a comment.