इन्दौर। आमिर खान। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तहसील कार्यालय महूं में स्थानीय समुदाय, जनप्रतिनिधियों, सेवाप्रदाताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, ग्राम पंचायत, शालाओं, महाविद्यालयों, आंगनवाडी कार्यकर्ता, अस्पताल, विधि एडवोकेट, पुलिसकर्मी, स्वसहायता समूहों, धर्मगुरू आदि समूदायों के बीच बाल विवाह मुक्त प्रदेश बनाये जाने हेतु प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधोलियाएडी.एसपी रूपेश द्विवेदी, तहसीलदार विवेक सोनी, जनपद सीईओ पंकज धनोतियाओएससी प्रशासक_वर्षा चौहान सीडीपीओ_रेखा शर्माजनपद अध्यक्ष_सरदार मालवीयउपध्याक्ष बीरबल डाबर उपस्थित थे। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर हम होंगे कामयाब पखवाड़े में बनाई गई विभागवार कार्ययोजना के आधार पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह निषेध अधिनियम और इन कानूनों के उल्लंघन के कानूनी परिणामों पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सेवा प्रदाता, धर्म गुरू, पंडित – मौलवी,आर्य समाज के संचालक प्रकाश आर्य,केटरींग एसोसिएशन अध्यक्ष राजू खनूजा उपस्थित रहे।कोर ग्रुप सदस्य महेंद्र पाठक ने बाल विवाह कारण, दुष्परिणाम, समाज की भूमिका, अधिनियम, बाल विवाह न करने, कराने, शामिल होने, सेवा देने वालों की भूमिका,दोषी और सजा की विस्तृत जानकारी दी। तहसीलदार विवेक सोनी ने बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर सभी को शपथ दिलाई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान द्वारा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का भव्य स्वागत नाला टैपिंग हो चुके, सरकार से नगरनिगम को अवार्ड भी मिला फिर कैसे मासूम बच्चों की हो रही मौते।।।