मंदिर की जमीन से हटाई बाउंड्री , क्षेत्र में तनाव

देवरा महादेवन मंदिर बाउंड्री वॉल तोड़ने पर तनाव, मऊगंज विधायक हुए गिरफ्तार,पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति, लगी धारा 163

देवरा महादेवन में दो पक्षों के विवाद में जमकर पत्थरबाजी

News National World/मऊगंज/मऊगंज जिला के शाहपुर थाना अंतर्गत  खटखरी के देवरा महादेवन मंदिर से लगी जमीन का अतिक्रमण हटाने को लेकर भारी बवाल हो गया है। जहा के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने बाउंडरी वाल गिराने के लिए कार्यकर्ताओ को कहा जैसे ही बाउंड्री वाल गिराने लगें भाजपा कार्यकर्ताओं और दूसरे पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गयी। जिसमें से तीन लोग घायल हुए हैं. इसके बाद भाजपा विधायक सहित कार्यकर्ता धरने पर बैठे गए है। यहां तनाव की स्थिति को देखते हुए (धारा 144 की जगह BNS163) लागू की गई है।

इसके बाद घटनास्थल मौके पर  मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर पहुंची। जानकारी के अनुसार प्रशासन का कहना था कि अतिक्रमण नियम के अनुसार हटाया जाएगा पर विधायक अतिक्रमण अभी हटाने पर अड़े रहे। नही मानने पर विधायक को जबरन वज्र वाहन से मऊगंज पहुंचाया गया। विधायक के गिरफ्तार होते ही पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी। तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा धारा (144 की जगह) 163 लगा दिया गया।

दअरसल मामला शाहपुर थाना अंतर्गत खटखरी चौकी के देवरा महादेव मंदिर का है
इस पूरे विवाद में 9 एकड़ 27 डिसमिल जमीन का जिक्र है यहां मुस्लिम समुदाय और दलित परिवारों के बीच 70 से 75 घर बने हैं मुस्लिम समुदाय के लोगों का ऐसा दावा है कि यहां उनके पुस्तैनी मकान है उनकी तरफ से हाई कोर्ट जबलपुर में पिटीशन भी दायर की हुई है।

अतिक्रमण हटाने की सूचना मिलते हैं मुस्लिम समुदाय के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए विवाद बढ़ा तो दोनों की तरफ से पत्थर फेके गए साथ ही नारेबाजी हुई है जिसमें कुछ लोग भी घायल हैं सूचना पर मऊगंज कलेक्टर और एसपी बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर पहुंच गए फोर्स ने भीड़ को वहां से खदेड़ने का प्रयास किया ।

मऊगंज विधायक को मनाते रहे एसपी ।

मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल अपने सामने अतिक्रमण हटाने की जिद करते रहे वही मऊगंज कलेक्टर और एसपी लगातार उन्हें समझाते रहे पर वह मानने को तैयार नहीं हुए जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर वज्र वाहन में बैठाकर जबरन मऊगंज भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक संतोष तिवारी मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर रविवार सुबह करीब 11 बजे से ही अनशन पर थे। उनका कहना था कि 9 एकड़ जमीन में से 90 फीसदी पर मुस्लिम समुदाय के लोगों का कब्जा है इसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जाना चाहिए।

जब प्रशासन ने दो दिन तक अतिक्रमण नहीं हटाया तो मंगलवार शाम करीब 4 बजे भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। थोड़ी देर बाद विधायक प्रदीप पटेल भी वहां पहुंच गए। विधायक ने कहा कि उन्हें अब प्रशासन पर भरोसा नहीं है। वे खुद ही अतिक्रमण हटा लेंगे।
विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए उन्होंने चार महीने पहले भी धरना दिया था। कलेक्टर ने आश्वासन दिया था। इससे पहले भी उन्होंने कई बार ज्ञापन दिया गया था लेकिन कुछ नहीं हुआ अब सब्र का बांध टूट चुका है. विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading