इंदौर। संवाददाता रविकांत वर्मा।। ग्राहकों को किया जा रहा है ब्रांडेड कंपनियों के नाम से भ्रमितइंदौर! शादी समारोह हो या बर्थडे पार्टी या चाहे हो राजनीतिक सभा, या फिर हो सफर। इन तमाम अवसरों पर इन दिनों स्टेटस सिंबल की पहचान क बनता जा रहा है आरओ पानी का मार्केट इन दिनों चरम पर है। जी हां, खाने के दौरान प्यास लगना स्वाभाविक है। ऐसे में प्यास मिटाने के लिए हर इंसान पानी की बोतल खरीद लेता है। लेकिन वो इस बात से अनभिज्ञ है कि प्यास मिटाने के लिए दस रूपए में मिलने वाली पानी की बोतल उसके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव डाल सकती है। ज्ञात हो कि शहर में थोड़े से रूपए का मुनाफा कमाने के लालच में विक्रेता धड़ल्ले से बिना हॉलमार्क एफएसएसएआई का पानी बेच रहे हैं, जो मानकों पर खरा उतरता नहीं दिखाई दे रहा है। मात्र दस रूपए में बेचे जाने वाली बोतलों को शहर की दुकानों में सजी बोतलों के संचालकों ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि ब्रांडेड कंपनी से मिलती जुलती डुप्लीकेट कंपनी का पानी सस्ता पड़ता है। जहां ब्रांडेड कंपनी बिसलेरी की बारह बोतलों का बॉक्स 140-150 रुपए में मिलता है वहीं, इससे मिले जुले नाम का स्टीकर लगे पानी की बोतल का बॉक्स 60-70 रूपए में मिल जाता है और वो हू-ब-हू बिसलेरी जैसा दिखता है। बता दें कि नकली पानी बेचने वाले विक्रेताओं को किसी का डर नहीं है। खाद्य सुरक्षा मानकों के मुताबिक बोतलों में बेचे जाने वाले पानी के लिए भी लाइसेंस की आवश्यकता होती है।ग्राहकों को करते हैं भ्रमित :-पानी की बोतल बेचने वाले विक्रेता ब्रांडेड कंपनियों के नाम से ग्राहकों को भ्रमित करते हैं। नाम के थोड़े से हेर फेर के चलते हर किसी को पता नहीं चल पाता है। कई दुकानदार ब्रांडेड कंपनी के नाम से मिले जुले डुप्लीकेट पानी की बोतल ऊंचे दामों में बेच रहे हैं। कुछ समय पूर्व ओंकारेश्वर में खाद्य विभाग द्वारा बड़ी मात्रा में मिलते जुलते नाम की बोतलों पर कार्रवाई की गई थी खाद्य सुरक्षा अधिकारी का दायित्व है कि वे खाद्य पदार्थों की तरह इन पर भी नियम के तहत कार्रवाई करे। मध्य प्रदेश सेल्स हेड अमित मिश्रा यह है असली. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बजरंग दीक्षा प्राप्त कर जीवन के समस्त दुःखों से मुक्ति पाए- स्वामी कमलेश्वरानंद पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई
You must be logged in to post a comment.