News National World/सिंगरौली/सिंगरौली जिला अंतर्गत बरगवां थाना क्षेत्र के कनई बाईपास मार्ग में कल दिनांक 03/11/24 को शाम करीब 4 बजे के आसपास बस एवं कार के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें तेज रफ्तार बस के टक्कर से कार करीब 20 मीटर दूरी जा पहुची। मिली जानकारी के अनुसार द्विवेदी बस सर्विस क्रमांक एमपी 53P-0582 बैढ़न से सीधी-बहरी की ओर जा रही थी कि कनई बाईपास मार्ग ईटा भट्टी के सामने कार वाहन क्रमांक एमपी 35CA- 2913 दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और दोनों वाहन से आमने-सामने से आपस में टकरा गये। गनीमत रही कि इसमें किसी की हताहत होने की जानकारी नही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक कार वाहन बस से टकराने के बाद करीब 20 मीटर पीछे चली गई। घटना की सूचना पर बरगवां पुलिस जांच में जुटी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाई की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार 368 करोड़ के एनपीए में पहुंचा सीधी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक