शिवसेना इकाई ने धौहनी विधान सभा के कुसमी ब्लाक में मौजूद ग्राम पंचायत हांडा भदौरा भैंसवाही के भ्रष्टाचार व आज तक इन ग्रामीणों को विद्युत लाभ न मिल पाने को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सीधी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली।  शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पीड़ित ग्रामीण जन करीब छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश की बॉर्डर से लगे हुए पंचायत भैंस वाही सीधी मुख्यालय से करीब 200 किलोमीटर की दूरी से अपनी पीड़ा को लेकर आए थे शासन की योजनाओं से कोसों दूर आज भी यह ग्रामीण जन गुलाम भारत का जीवन जी रहे यह ग्रामीण जन आज भी विद्युत विहीन है अंधेरे में पूरा गांव जीवन यापन करता है कोई एक गांव यहां नहीं है यही से लगभग करीब जंगल विभाग से प्रताड़ित करीब 25 गांव ऐसे हैं जो जंगल विभाग के बीचो-बीच संजय टाइगर रिजर्व में बसे हुए हैं जो अंधकार का जीवन जी रहे यह टोटल बैगा समाज की आदिवासी समाज के लोग हैं आज इन पीड़ितों ने यह बताया कि इनके पंचायत के सचिव ना तो कभी कोई ग्राम सभा बैठक लेते ना किसी योजनाओं का लाभ देते वही गांव के विकास के नाम से फर्जीवाड़ा पुल सड़क के नाम पर करते हुए लाखों करोड़ों रुपए गबन कर रहे हैं वही किसी भी प्रकार से इन ग्रामीणों को ट्राइबल विभाग का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा पेसा एक्ट का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा जिससे यह योजनाओं से कोसों दूर है
श्री पांडेय ने कहा कि बड़े ही दुर्भाग्य का विषय है कि एक तरफ इन आदिवासी परिवारों के लिए सत्ता में बैठे नेताओं द्वारा तरह-तरह की योजनाएं गिनती की नाक कर दिखावटी कागजी कार्यवाही करते हुए अपनी फर्जी राजनीति चमकाने में व्यस्त है लेकिन शर्म का विषय है कि सत्ताधीश विधायक सांसद अपनी राजनीति चमकाने में व्यस्त है यह गरीब परिवार आज भी अंधकार भरा जीवन जी रहे जिसको लेकर हम शांत नहीं बैठेंगे आगामी समय में इन गरीब परिवारों को न्याय नहीं मिलता है तो जिम्मेदार विभागों का घेराव करेंगे जिनकी नैतिक जिम्मेदारियां है कि इन गरीब परिवारों को शासन की भरपूर योजनाओं का लाभ दें
प्रमुख रूप से शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे शिवसेना जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल व पीड़ित ग्रामीण जन श्री धनेश्वर सिंह तुलसी सिंह राम धवन शिवकुमार सिंह रंगदेव सिंह फूलचंद सिंह दिल करण सिंह प्रताप सिंह लल्ली सिंह ,हिम्मत बहादुर सिंह अर्चना सिंह राजभान सिंह तेज प्रकाश बैगा, गैबी सिंह ,विजय सिंह सहित काफी संख्या में पीड़ित ग्रामीण जन मौजूद है

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading