इंदौर प्रदीप चौधरी।। दिनांक 29 अक्टूबर 2024- भारत की एकता और अखंडता के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर मनाये जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर, आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली । इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय पलासिया में पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा अति.पुलिस आयुक्त (का./व्य.) अमित सिंह, अति.पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) मनोज कुमार श्रीवास्तव व पुलिस उपायुक्त (मुख्या. /आसू. व सुरक्षा) अंकित सोनी सहित कार्यालय के सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व रिज़र्व बल को देश की एकता और अखंडता को इसी प्रकार अक्षुण्ण बनाए रखेंगे और देश मे एकता व सुरक्षा की भावना को बनाये रखने का भरसक प्रयास करेंगे, ऐसी शपथ दिलाई गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन समाजसेवी जगदीश सिंह यादव के नेतृत्व में डभौरा में निःशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन। मादक पदार्थों की तस्करी के लिए सेफ जोन बना मध्यप्रदेश
You must be logged in to post a comment.