आमिर ख़ान। आरोपी से रायफल मय 03 जिंदा कारतूस व पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस के बरामद ।• आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में सघन पूछताछ जारी।इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशो व असमाजिक तत्वो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस कमिश्नर नगरीय इंदौर श्री संतोष सिंह द्वारा दिए गए है। इसी परिपेक्ष्य में एडिशनल पुलिस कमिश्नर श्री अमितसिंह व डीसीपी जोन-02श्री अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में एडीसीपी श्री अमरेन्द्र सिंह व एसीपी खजराना श्री कुन्दन मण्डलोई के निर्देशन में थाना कनाडिया पुलिस ने मुखबीर सूचना पर अवैध हथियार रखने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस थाना कनाडिया को दिनांक 26/10/2024 को मुखबीर के माध्यम से सुचना मिलीं कि संपत्त हिल्स के पास खडे एक व्यक्ति हथियार के साथ आने जाने वाले लोगो को धमका रहा है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संपत्त हिल्स के पास खडी कार न. HR 26 DE 6417 बी एम डब्ल्यु 320 आई को चेक करते उसमे सवार एक व्यक्ति से नाम पुछते राहुल मोदी चौरसिया निवासी छतरपुर की कार में से एक 0.22 रायफल मय मैगजीन जिंदा कारतुस 03 व कार की सीट के नीचे से एक 0.32 पिस्टल मय मैगजीन जिंदा कारतुस 02 के साथ पकड़ा। आरोपी से उक्त हथियार विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में सघन पूछताछ जारी है।उक्त सफल कार्यवाही में कनाडिया थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया, स.उ.नि. हरिशचंद्र गौड, स.उ.नि. मुनेन्द्र कुशवाह, प्र.आर. अरुण यादव, आर. रामभजन गुर्जर, आर. सोनु गुर्जर की प्रमुख भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दीपावली से पहले सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने एक बार फिर दिखाई अपनी संवेदनशीलता कोदौरा मे बोलेरो वाहन ने मारी बाइक चालक को ठोंकर,एक की मौत,दूसरे गंभीर