सीधी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली।।जिले के महाविद्यालय रामपुर नैकिन में आज एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति के शर्ट को उतरवा कर दो लोग पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एक लड़की भी है जिसे भी एक व्यक्ति के द्वारा पकड़ा गया है और बेल्ट और हाथ से उसकी पिटाई की जा रही है। जिसका महाविद्यालय के ही किसी छात्र ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में इसे आज शुक्रवार के दिन वायरल कर दिया गया है।

दरअसल यह पूरा मामला कल गुरुवार का है जहां दोपहर 1 बजे से महाविद्यालय रामपुर नैकिन में परीक्षा हो रही थी। जहां रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत की रहने वाली लड़की परीक्षा देने के लिए आई हुई थी। जहां उसके ही रिश्तेदारी के रहने वाले लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के माता-पिता को पहले ही शक हुआ जिसके बाद लड़की के भाई और लड़की के पिता के द्वारा लड़की का पीछा किया गया। जहां दोनों को महाविद्यालय के छत पर एक दूसरे से बातें करते हुए पा लिया गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर लड़के के पहले शर्ट को उतरवाया और फिर पेंट को भी आधा उतरवा कर बेल्ट तथा हाथ से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

वही इस मामले में महाविद्यालय रामपुर नैकिन की प्राचार्य डॉक्टर केपी आजाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि महाविद्यालय रामपुर नैकिन में पेपर चल रहे हैं। जहां प्राइवेट महाविद्यालय हत्था के बच्चे पेपर देने के लिए आए हुए थे। इसके बाद अचानक बाहर से दो लोग आए और इस लड़के की पिटाई करने लगे इसके बाद मैने थाना रामपुर नैकिन में फोन लगाया। जहां पुलिसकर्मियों ने आकर मामले को शांत करवाया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही थी।

वही इस संबंध में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा जानकारी देने पर तत्काल मेरी टीम मौके पर पहुंची थी और करने वाले व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। मामला लड़की और लड़के की प्रेम प्रसंग का था और दोनों आपस में रिश्तेदार थे जिसकी वजह से दोनों ने आवेदन नहीं दिया है। अगर दोनों व्यक्तियों मे से किसी के द्वारा थाने में आवेदन दिया जाएगा तो नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading