बैतूल के सराफा व्यापारी का हुआ था अपहरण, आरोपियों ने दस लाख रुपयों की मांग की थी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तारबैतूल – बैतूल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस महज 6 घंटो में ही एक ज्वेलर्स को अपहरण कर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया और आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है l घटना गंज थाना क्षेत्र के राम नगर इलाके की है मंगलवार की रात को सराफा व्यापारी कृष्णा सोनी को कुछ लोगों ने जबरन कार में बिठाकर ले गए और दस लाख रुपयों की फिरौती की मांग की थी घटना सीसी टीवी में कैद हो गई lमंगलवार की रात 9 बजे फरियादी रोशनी पति कृष्णा सोनी उम्र 20 वर्ष निवासी रामनगर ने गंज थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी की उसके पति, कृष्णा सोनी, जो श्री देवी ज्वेलर्स, दुर्गा चौक, रामनगर में सोना-चांदी की दुकान चलाते हैं, को चार अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया है। चारों आरोपी एक सफेद रंग की कार में दुकान पर आए थे और सोना गिरवी रखने के बहाने से जबरन कृष्णा सोनी को कार में बिठाकर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने कृष्णा सोनी के मोबाइल से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है lफिरौती की मांग के बाद फरियादिया द्वारा तुरंत अपने पास के दुकानदार के फोन से 15,000 रुपये और रिश्तेदार के मोबाइल से 50,000 रुपये फोनपे के माध्यम से अपहरणकर्ताओं के खाते में ट्रांसफर किए, लेकिन उसके बावजूद भी उसके पति को नहीं छोड़ा गया। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना गंज में अपराध क्रमांक 379/24 धारा 140(3), 308(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने किया घटना का खुलासाबुधवार की दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कर एसपी निश्चल एन झारिया ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की घटना के सीसी टीवी फुटेज और सायबर सेल की सहायता से तत्परता दिखाते हुए अपहृत व्यापारी कृष्णा सोनी को नागपुर, महाराष्ट्र से सकुशल रेस्क्यू किया और चारों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की I-20 कार (MH 29 AD 1295), 4 मोबाइल फोन और फिरौती के 65,000 रुपये बैंक खाते को फ्रीज कर जप्त किए गए है l आरोपी मंजेद खान और पीड़ित कृष्णा सोनी पूर्व में चंद्रपुर, महाराष्ट्र में सोना-चांदी के जेवर बनाने का काम करते थे। ये पूर्व से एक दूसरे को जानते थे तथा आरोपियों को ये पता था कि कृष्णा बैतूल में व्यवसाय कर रहा है । मंजेद खान ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कृष्णा सोनी का अपहरण किया व आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। ये है आरोपी1. मंजेद पिता रियाजुद्दीन खान, उम्र 26 वर्ष2. जमीर पिता जबीरुल्लाह बेग, उम्र 30 वर्ष3. वरुण पिता पुरुषोत्तम बेट्टी, उम्र 20 वर्ष4. प्रतीक पिता श्रीनिवास नलल्ला, उम्र 26 वर्ष(सभी निवासी सिस्टर कॉलोनी, थाना रामनगर, जिला चंद्रपुर, महाराष्ट्र)विशेष भूमिका:इस कार्रवाई में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, प्रधान आरक्षक आशीष चौहान, अतुल शर्मा, आरक्षक अनिरुद्ध, सुरजीत जाट, और सायबर सेल के आरक्षक बलराम राजपूत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्षतिग्रस्त सोन नदी पुल में भारी वाहनों पर पाबंदी नहीं तेज़ रफतार मैजिक के धक्के से टहल रहे एक व्यक्ति की मौत