आमिर ख़ान। । – देशभर में करवा चौथ के त्यौहार को लेकर महिलाओं के द्वारा अलग-अलग तरह की तैयारी अपने पति की लंबी उम्र के लिए की जा रही, इसी कड़ी में जेल के अंदर बंद महिलाओं के द्वारा भी करवा चौथ का व्रत रखा गया । जिसके चलते जेल प्रबंधन ने जेल के अंदर ही बंद पति-पत्नी की सामान्य मुलाकात करवाई और जहां पत्नी ने पति की लंबी आयु के चलते उनकी पूजा भी की।

अलका सोनकर , सेंट्रल जेल अधीक्षक , इंदौर

इंदौर के सेंट्रल जेल में भी करवा चौथ के पर्व को देखते हुए जेल के अंदर बंद महिला और पुरुष बंदियों जो आपस में पति-पत्नी है उनकी एक सामान्य मुलाकात जेल के अंदर करवाई गई है,आपको बता दे इंदौर की सेंट्रल जेल में 21 ऐसे जोड़े है जो आपस में पति पत्नी है और महिलाएं करवा चौथ के अवसर पर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है जब इस बात की जानकारी सेंट्रल जेल प्रबंधन को लगी तो उन्होंने सामान्य तौर पर ऐसी महिलाओं और पुरुषों की जेल परिसर के अंदर ही मुलाकात करवाई और महिलाओं ने भी अपने पति को जेल के अंदर देखकर सबसे पहले उनकी पूजा की उसके बाद उनका आशीर्वाद लिया, इस दौरान जेल प्रबंधन ने महिलाओं को व्रत से संबंधित जो भी सामान जिसमें करवा हो या अन्य सामान हो वह उपलब्ध करवाया, इसके बाद पुरुषों ने भी अपनी पत्नी को सदा सुहागन का आशीर्वाद दिया, बता दे जेल गाइड लाइन के तहत रात में एक दूसरे की मुलाकात नहीं करवाई जा सकती थी जिसके चलते जेल प्रबंधक ने दिन में ही महिलाओं को अपने पति से मिलवाया, इसके  साथ ही  रात में चांद को देखने के बाद महिलाएं अपने पति के द्वारा जो एक गिलास पानी और मिठाई का टुकड़ा दिया है  उसे चांद के दर्शन करने के बाद वह ग्रहण कर अपना उपवास खुलेगी फिलहाल जेल प्रबंधन ने इस तरह का प्रयोग पहली बार कैदियों की भावनाओं को देखते हुए लिया है जिसके कारण सेंट्रल जेल प्रबंधक सुर्खियों में बना हुआ है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading