विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली।। MP POLICE- मध्यप्रदेश में अब सरकारी अस्पतालों की महिला कर्मचारियों की सुरक्षा की दिशा में मध्य प्रदेश के सागर में एक नया और अनूठा प्रयोग किया गया है, जिसके तहत यहां महिलाओं के लिए खास ‘पिंक अलार्म’ लगाए गए हैं,यह ‘गुलाबी अलार्म’ शहर के जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगाए गए हैं।अस्पताल में किसी महिला को खतरा महसूस होने पर जब वो इस अलार्म के बटन को दबाएगी तो सायरन बज उठेगा।जानकारी देते हुए राज्य जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अलार्म सिस्टम जिला कलेक्टर संदीप माकिन की पहल थी और दतिया का सरकारी अस्पताल राज्य का पहला सरकारी अस्पताल है।जहां यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि इन अलार्म को लगाने का उद्देश्य यह है कि अस्पताल में किसी महिला को खतरा महसूस होने पर जब वो इस अलार्म के बटन को दबाएगी तो जोर से सायरन बज उठेगा।अधिकारी ने बताया कि अलार्म दबाने पर सायरन बजेगा और पांच मिनट के भीतर सुरक्षाकर्मी मुसीबत में फंसे व्यक्ति तक पहुंच जाएंगे। सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षक डॉ. केसी राठौर ने बताया कि प्रसूति वार्ड, ट्रॉमा सेंटर और न्यू ओपीडी ब्लॉक की तीनों मंजिलों पर स्टाफ ड्यूटी रूम में यह अलार्म लगाए गए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्रेटा कार से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग की तस्करी करने वाले 2 तस्कर, मय MD ड्रग्स के पुलिस थाना सराफा की कार्यवाही में धराएं । अब कानून नहीं कहलाएगा अंधा कानून, न्याय की देवी की मूर्ति की आंखों से हटाई गई पट्टी