महिलाओ व बच्चो पर होने वाले अपराधो की रोकथाम के लिए महिलाओ के प्रति सम्मान एवं साइबर अपराध व डिजिटल अरेस्ट के बारे मे किया जागरूक. शपथ दिल कर लैंगिक भेदभाव दूर कर महिलाओं को उनकी योग्यता अनुरुप समान अवसर उपलब्ध की। पुलिस मुख्यालय विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर महेन्द्र सिंह परमार द्वारा डिजिटल अरेस्ट के बारे मे बताया गया एवं थाना प्रभारी बडनगर निरी. अशोक कुमार पाटीदार व टीम के द्वारा शासकीय कॉलेज “मैं हूँ अभिमन्यु” का प्रचार प्रसार किया गया। मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के तहत् निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार एवं आर. नितेश रायकवार, आर, रुपेश पर्ले के द्वारा शासकीय कॉलेज, मैं हूँ अभिमन्यु” का प्रचार प्रसार कर बच्चों/युवाओ को सामानता, लैंगिक भेदभाव, दहेज प्रथा, अश्लीलता, सायबर अपराध सोशल मीडिया अपराध के संबंध मे संवाद किया व महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया मैं हूँ अभिमन्यु” के कटआउट एवं फ्लैक्स लगाकर आमजन को लैंगिक भेदभाव दूर कर महिलाओं को उनकी योग्यता अनुरुप समान अवसर उपलब्ध कराने संबंधी शपथ भी दिलाई गई साथ ही महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098, सायबर हेल्प लाइन नंबर 1930 एवं अन्य हेल्प लाइन नम्बर व पुलिस एप के संबंध में भी जानकारी दी गई जिसमे शासकीय कॉलेज के प्रिंसीपल श्री लक्ष्मण चेलानी एवं कॉलेज के 200 छात्र-छात्राऐ तथा संचालनकर्ता प्रो. मनोज लश्करी उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में पकड़े गए ड्रग्स आरोपियो के साथ मंदसौर से हरीश आंजना को भी किया गिरफ्तार… नेत्रहीन मुख बधिर मंदबुद्धि छात्रावास रीवा में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का हुआ भव्य आयोजन।