आमिर खान। आरोपीगण स्कॉर्पियो कार से कर रहे थे अवैध शराब का परिवहन।
आरोपियों के कब्जे से Kingfisher strong, London Pride, Bolt, Magic Moment, Iconic White, Primum Beer आदि कंपनी की 24 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब एवं चार पहिया वाहन (कुल मशरूका कीमत करीब 10 लाख 75 हजार  रुपए) का मशरूका बरामद।

आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत् की जा रही है कार्यवाही।


क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्कर एवं गंभीर अपराधो में फरार आरोपियों को धरपकड़ कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में  क्राइम ब्रांच इंदौर टीम को मुखबिर सूचना मिली कि दो व्यक्ति स्कॉर्पियो कार से अवैध शराब की तस्करी हेतु चिकमंगलुर चौराहे से जेल रोड की तरफ अवैध शराब ले जाने वाले है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही कर तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्कॉर्पियो कार को घेराबंदी कर रोका व दोनो आरोपियों का नाम पूछते बताया *(1).अशोक निवासी श्रुति शेल्टर निपनिया,इंदौर , (2). प्रणय सिंह निवासी राजीव आवास विहार इंदौर* का होना बताया एवं कार को चेक करते उसमें 24 पेटी अंग्रेजी शराब (21 पेटी  बीयर जो की  किंगफिशर स्ट्रॉन्ग, बोल्ट, प्रीमियम बीयर कंपनी की एवं 03 पेटी मैजिक मूवमेंट , लंदन प्राईड, आइकॉनिक व्हाइट कंपनी की Votka एवं Wisky) की मिली, जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नहीं होना बताया। 

दोनो आरोपियों के कब्जे  से 24 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब एवं स्कॉर्पियो कार  (कुल मशरूका कीमत करीब 10 लाख 75 हजार  रुपए) बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा इंदौर में  धारा 34(2) का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading