एड्स के प्रति लोगो को किया गया जागरूक।

खैरहन/ कुशमेंद्र सिंह। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर तक देश भर मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है इस दौरान रीवा जिले के सिरमौर जनपद मे मप्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं द्वारा विभिन्न गांवो मे स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।


स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम का आयोजन कर आज दिनांक 2 अक्टूबर को सिरमौर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरहन मे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर स्वच्छता के साथ साथ एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले गाँधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद ग्राम पंचायत खैरहन के सरपंच व भरोषा सेवा समिति के अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा ने उपस्थित वरिष्ठजनों का स्वागत करते हुये गांधी जी और शास्त्री जी के देश के लिये किये गये योगदान एवं कार्यो को याद किया गया। जहा पर उन्होंने स्वच्छता और स्वास्थ्य को सबसे बड़ी सेवा बताया है
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे विद्या निर्मल ग्रामीण युवा चेतना समिति के सचिव राजीव द्विवेदी ने गांधीजी के स्वच्छता और शास्त्री जी के सेवा को हर भारतवासी के अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम मे उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित सद्गुरु कबीर समाज कल्याण समिति के राघवेंद्र तिवारी ने “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम को बेहद सार्थक बताते हुये इसे गांधीजी और शास्त्री जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताई।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जनअभियान परिषद् के परामर्शदाता अनुपम अनूप ने अपने घर से ही स्वच्छता और सेवा की शुरुआत करने की बात कही।
वही कार्यक्रम के द्वितीय चरण मे एड्स सघन जागरूकता अभियान के तहत विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित आईसीटीसी सिरमौर के काऊंसलर प्रदीप मिश्रा द्वारा एचआईवी एड्स के कारण बचाव व उपचार की जानकारी दी तथा सिफिलिस, हिपेटाईटिस, टीबी के कारण और रोकथाम के प्रति जागरूक किया तथा लैब टेक्नीशियन श्रीकांत गुलेरी ने एचआईवी पॉजिटिव और एड्स मे अंतर बताते हुए लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की एएनएम प्रभा वर्मा, सीएचओ दिव्या कुशवाहा के द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के तृतीय चरण में गाँधी जयंती पर आयोजित ग्राम सभा मे ग्रामवासियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी अपनी राय रखी इस दौरान पास्को एक्ट, रोजगार के लिए पलायन, समग्र केवाईसी, जल संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य जैसे कई मुद्दों की चर्चा की गयी। कार्यक्रम के अंतिम मे ग्राम रोजगार सहायक अनिल सिंह द्वारा उपस्थित लोगो को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों का आभार प्रदर्शन ग्राम सचिव प्रेमचंद गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से मप्र जन अभियान परिषद् के परामर्शदाता अनुपम अनूप, निकेता सिंह, संचित मिश्रा, डॉ. संदीप चौरसिया, सुभाष विश्वकर्मा,नम्रता मिश्रा, नवांकुर राजीव द्विवेदी, खैरहन सरपंच रजनीश कुशवाहा, राघवेंद्र तिवारी, स्वास्थ्य विभाग से आईसीटीसी काऊंसलर प्रदीप मिश्रा, लैव टेक्नीशियन श्रीकांत गुलेरी, एएनएम प्रभा वर्मा, सीएचओ दिव्या कुशवाहा, सीएमसीएलडीपी छात्र रेशमी रावत, रुचि सिंह, अनिकेत सिंह, आंचल दाहिया, ग्राम के पार्षद राम रतन विश्वकर्मा,प्रेमलाल प्रजापति, निकिता सिंह, ग्राम के दिनेश, बली, रोहित सिंह, मोतीलाल यादव, आदित्य, राजकुमार सहित कई ग्रामवासी शामिल हुए।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading