जवा/कुशमेंद्र सिंह । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में भाजपा मण्डल जवा की सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं आगामी रणनीति की तैयारी को लेकर जवा में बैठक की गई। जहा पर मण्डल प्रभारी एवं पिछडा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविराज विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य में एवं जवा मण्डल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।जहा पर मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष सुशील सिंह, अनिल सिंह, मंडल महामंत्री बालेंद्र सिंह पटेल, पिछडा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नंदलाल यादव, किसान मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, सच्चिदानंद पांडे, कंचन मिश्रा, अनिल गुप्ता, (मस्ताना) गुलाब गुप्ता, विनोद पांडे, सत्यदेव विश्वकर्मा, बृहस्पति देव सिंह, देवेंद्र सिंह परिहार, ओम पांडे, ओंम पाठक, बुद्धि लाल यादव, पुनीत सिंह, रमाकांत यादव, रवेद्र पांडे, हरिप्रकाश दुबे, प्रदीप मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, एवं भाजपा मण्डल जवा के पदाधिकारी, महामंत्री प्रकोष्ठों के संयोजक, सहसंयोजक शक्ति केन्द्रों के संयोजक, सह संयोजक, एवं मण्डल अंतर्गत निवासरत जिला एवं प्रदेश के भाजपा मोर्चों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सदस्यता अभियान में लगे मण्डल एवं शक्ति केन्द्रों के टीम के सदस्य उपस्थित रहे।जिसमे मीडिया प्रभारी मंडल जवा विनोद पांडे का सराहनीय योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नगर परिषद में लगे अवैध टोल नाका को हटाने सेमरिया की आम जनता उतरी सड़कों पर मानव तस्करी करने वाले 10 हजार के इनामी एक दम्पति को कोतवाली पुलिस ने दमोह जिले से किया गिरफ्तार