इंदौर। आमिर खान। देशभर में बढ़ते जा रहे मुस्लिम समाज के पैगम्बर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी के मामले।आज इन्दौर शहर की शांत फिजा को बिगाड़ने के लिए कुछ इसी तरह का एक कृत्य किया गया । जिसको लेकर थाना चन्दननगर में कारवाई हुईं। मान्य डार्लिंग 8055 इंस्टाग्राम आई डी पर कुछ सग्धिंयो ने आनलाइन वीडियो पर आकर मोहम्मद साहब और मुस्लिम समाज को लेकर आपत्तिजनक शब्द बोले तथा मुस्लिम समाज को मस्जिदों में घुस कर मारने की धमकियां दी।जब यह वीडियो मुस्लिम समाज तक पहुंची तो मुस्लिम समाज के लोगों ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारीयों से की अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए Fir दर्ज़ कर दो लोगों को हिरासत में लिया।।शिकायतकर्ता साजिद खान ने उक्त मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की वहीं चन्दननगर थाने पर उक्त मामले में किन धाराओं में कारवाई की इसकी जानकारी लेने युवा थाने पहुंचे तथा माफ़ी मांगवाने की वीडियो पर भी अटल दिखें उनका कहना था कि हमारे द्वारा कोई ग़लती हो जाती है तो प्रशासन हमसे माफ़ी मंगवाता है और विडियो वायरल भी होता है तो यह घटना भी मुस्लिम समाज की आस्था को ठेस पहुंचाती है उसके लिए भी आप माफ़ी मंगवाए और बड़ी कारवाई करें जिससे आने वाले वक्त में कोई भी किसी भी धर्म के बारे में ग़लत टिप्पणी ना कर सके। नोट… अपशब्द की वजह से वीडियो म्यूट किया गया है… Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दीवार गिरी महाकाल की,किसी और की सज़ा मिली किसी ओर को, ज़िम्मेदार पर आंच नहीं….. महाकाल क्या यहीं है इंसाफ़…. देवी अहिल्या माता चौक राजवाड़ा पर राष्ट्रगान एवं राष्ट्र गीत का गायन