सिंगरौली|विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही खदान के अंदर सीएचपी का कार्य कर रही मधुकान प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कंपनी के मजदूर की कार्य के दौरान मौत होने का मामला प्रकाश में आया है पिछले कुछ ही महीनों के अंदर ही उक्त कंपनी मैं यह दूसरा घटना घटित हुआ है जिसमें एक और मजदूर की जान चली गई है। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर एनसीएल के निगाही परियोजना के निर्माणाधीन सीएचपी में कार्य कर रहा था। सूत्र बताते हैं कि मजदूर की उक्त छत से गिरने से मौत हुई है बताया जा रहा है कि श्रमिक का नाम अनिरुद्ध शाह पिता दसराज शाह उम्र 27 वर्ष निवासी खुटार का है जिसे आनन फानन में नेहरू चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रभार लेते ही एक्शन में आए जिला पंचायत सीईओ नगर परिषद में लगे अवैध टोल नाका को हटाने सेमरिया की आम जनता उतरी सड़कों पर