नाबालिग हो रहें नशे के शिकार, जिम्मेदार बेखबर, ठेकेदारों को गांव-गांव पैकारी कर शराब पहुंचाने की खुली छूटसीधी।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में बेधडक होकर अवैध शराब का कारोबार जमकर किया जा रहा है। जिसकी शिकायतें कई बार आबकारी विभाग के आला अधिकारियों एवं पुलिस विभाग से भी की जा चुकी है। साथ ही मीडिया में भी अवैध शराब के कारोबार को लेकर खबरें सुर्खियां बनती हैं। फिर भी आबकारी विभाग व पुलिस विभाग की मिलीभगत से शराब ठेकेदार निरंकुश होते जा रहे हैं और अवैध शराब का कारोबार दिन प्रतिदिन चौगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। अवैध शराब का कारोबार गांव-गांव और होटलों, ढ़ाबों तक पहुंच चुका है। यहां अवैध शराब आसानी से मिल जाएगी लेकिन आबकारी विभाग तथा पुलिस विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जानकारों के अनुसार गांव-गांव शराब की पैकारी हो रही है। साथ ही आबकारी निरीक्षक एवं अमले को भी अवैध शराब के मामले में सूचना मिलती रहती है। फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती। शराब ठेकेदार अपने गुर्गे के माध्यम से दो पहिया एवं चार पहिया वाहन से अवैध पैकारी शराब दुकान से करवाते हैं। लेकिन जिम्मेवार विभाग जानकर भी अनजान बना हुआ है। इसी तरह शराब की दुकानों में रेट सूची अधिकांश स्थानों में नहीं लगाई गई है। इसी का फायदा उठाकर दुकानों में भी शराब की मनमानी कीमत वसूली जातीहै। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 42 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हुई मौत उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारी का फर्जी वीडियो बनाकर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई