सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली यदि आप नशे के आदी हैं और कहीं और रहते हैं जहाँ आपको मन मुताबिक नशा नहीं मिल पा रहा है तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है आप गोरबी चौकी क्षेत्र में आ जाइए आपकी हर समस्या का समाधान मौके पर मिल जाएगा। इस तरह की बाते अब गोरबी क्षेत्र के लोग करने लगें है, आखिर करे भी क्यों न जानकार बताते है कि यहाँ सस्ते से सस्ता और मंहगे से मंहगा नशा आसानी से उपलब्ध हो जाता है और दिनों दिन नशे का ग्राफ और भी तेजी से बढ़ा है तो शायद अतिशयोक्ति नहीं होगी।नशा मुक्ति अभियान महज दिखावा..मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर आम जनमानस में जागरूकता की भावना से व युवाओं को नशे की लत से बचने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाया जाता है। इस अभियान में जिले के सभी आला अधिकारी शामिल होते हैं लेकिन गोरबी चौकी अंतर्गत यह अभियान मजाक बनता हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि यहां एक नहीं ऐसे कई स्थान है जहां पर खुलेआम अवैध शराब बेचने और पिलाने का कारोबार चल रहा है।इतना ही नहीं सूत्र तो यह भी बताते हैंकी हीरोइन,कोरेक्स सहित तमाम तरह के नशे के कारोबार धड़ल्ले से चल रहे हैं।लेकिन जिम्मेदार अभियान के दिन बस हाथों में पोस्टर लेकर सड़क पर चलते हैं और जब पालन करवाने की बारी आती है तो पोस्टर को शायद डस्टबिन में फेंक देते होंगे तभी तो ऐसे अवैध कारोबार देखकर आंखें मूंद कर रास्ता बदल देते हैं। साहब की इस तरह की कर प्रणाली से आम जनता में आक्रोश दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, और अपनी समस्या लेकर एसपी ऑफिस जाने की रणनीति बना रहे हैं।देर रात तक छलकता है जाम, जिम्मेदार जानकर अनजानयूं तो प्रदेश में सरकारी नियम अनुसार एक समय के बाद शराब की दुकान बंद हो जाती हैं लेकिन गोरबी क्षेत्र अंतर्गत ऐसा नहीं है।शराब की दुकान कामधेनु एसोसियेशन ठेकेदार के द्वारा घर घर जाकर शराब ठेकेदार द्वारा पहुचवाई जा रही है कामधेनु एसोसियेशन के द्वारा विभिन्न स्थानों पर देर रात तक बेचने और पिलाने का काम चलते रहता है। हालांकि पुलिस आबकारी गस्त करती है फिर भी पुलिस उधर नही देखती क्योंकि उन्हें लगता है कि इधर दृष्टि डाली तो साहब शायद नाराज ना हो जाए।गोरबी क्षेत्र के जिम्मेदार भले ही अंजान बने होलेकिन उनको बता देना चाहता हूं कि गोरबी क्षेत्र में सोलंग पड़री चकुआर महदेईया अन्य जगहों पर किराना दुकानो पर बेरोक टोक हर दिन शराब बेचने और पिलाने कारोबार चल रहा है। इन्हें न आबकारी विभाग का डर है ना ही पुलिस का। और आम जनता जानती है कि बिना किसी के संरक्षण के इस तरह का दिन के उजाले में कारोबार कोई भी नहीं कर सकता। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने आधा सैकड़ा वाहनों पर की चालानी कार्रवाई अवैध बोल्डर का परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को जयंत पुलिस ने किया जप्त