सीधी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली।   मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंचायत अंशुमान राज ने जानकारी देकर बताया है कि जिले के बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय सीधी के संयुक्त तत्वाधान में एस.आई.एस. सिक्युरिटी सर्विसेस सिंगरौली द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि विकासखण्ड सिहावल में दिनांक 23.09.2024 से 24.09.2024 तक, विकासखण्ड रामपुर नैकिन में दिनांक 25.09.2024 से 26.09.2024 तक, विकासखण्ड मझौली में दिनांक 27.09.2024 से 30.09.2024 तक, विकासखण्ड कुसमी में दिनांक 01.10.2024 से 03.10.2024 तक, विकासखण्ड सीधी में दिनांक 04.10.2024 से 07.10.2024 तक, जिला रोजगार कार्यालय सीधी में दिनांक 08.10.2024 से 09.10.2024 तक एवं आईटीआई सीधी में 10.11.2024 से 11.10.2024 तक आयोजित किया जाएगा।

सिक्युरिटी गार्ड के लिए योग्यता 10वीं, ऊचाई 167.5 से.मी. एवं वेतनमान 15 से 18 हजार रूपये दिया जायेगा। सिक्युरिटी सुपरवाईजर के लिए योग्यता 12वीं/स्नातक ऊचाई 170 से.मी. वजन एवं वेतनमान 18 से 28 हजार रूपये दिया जाएगा। कस्टोडियम बैंक के लिए योग्यता 12वीं ऊचाई 165 से.मी. एवं वेतनमान 13 हजार 05 सौ से 22 हजार तक निर्धारित है। जिसके लिए आयु सीमा 19 वर्ष से 40 वर्ष तक एवं वजन 56 किलो से 90 किलो तक निर्धारित किया गया है।

उन्होंने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित है कि रोजगार मेलो का प्रचार-प्रसार अपने कार्य क्षेत्र अन्तर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में करें एवं मेला आयोजन के लिए स्थान उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading