इंदौर। मोहम्मद शाहिद। आरोपियों के कब्जे से कुल 35.6 ग्राम ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 350000 लाख रूपए, जप्त।● आरोपी अवैध मादक पदार्थ बेचने के आदि है जिनके विरुद्ध पूर्व मे भी पंजीबद्ध है ,एनडीपीएस एक्ट के अपराध।● आरोपीय इंदौर शहर एवं आस पास के क्षेत्रो मे युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को करते थे ब्राउन शुगर की सप्लाई ।पुलिस थाना आजाद नगर पर दिनांक 19/09/2024 की रात्री मे पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग करते न्यू आरटीओ रोड मुसाखेड़ी के पास सुनसान इलाके में एक मोटरसाइकल पर तीन लोग पुलिस को देखकर भागने लगे थाना आजादनगर की टीम द्वारा घेराबंदी कर तीनों आरोपी 01. जगदीश उर्फ पंडित निवासी शिव दर्शन नगर मूसाखेड़ी 02. विकास उर्फ गोलू यादव निवासी रामनगर मुसाखेड़ी 03. लखन होलकर निवासी मित्र बंधु नगर कनाडिया को पकड़कर तलाशी लेते उनके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 35 ग्राम बरामद हुआ। अवैध मादक पदार्थ को जप्त कर तीनों आरोपियों से उक्त अवैध मादक पदार्थ कहां से और किस लेकर आ रहे हैं इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।आरोपियो के कब्जे से कुल 35 ग्राम ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 350000 लाख रूपए की जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध थाना आजादनगर इंदौर पर अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियो अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढी को नशे की लत लगाते एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम कर रहे थे ।आरोपियो से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत आदि के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आजादनगर निरी. नीरज मेड़ा, उनि नरेन्द्र रघुवंशी , प्रआर. 1525 प्रदीप ,प्रआर. 93 संजय, आर. 3527 नारायण, आर. 2864 कृष्णा पटेल , आर 3051.लखन व सायबर टीम की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लिलवार पेट्रोल पंप के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन बाइक चालक को रौंदा, हुई मौत वीरांगना झलकारी बाई के नाम के साथ अपमानजनक शब्द के उपयोग के सम्बंध में कोली/कोरी समाज के लोग पहुंचे थाना अन्नपूर्णा