इंदौर- आमिर खान। किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने आज इंदौर में किसान न्याय यात्रा निकाली। इस यात्रा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस ने शहर की सीमा पर बैरिकेट्स लगाकर इन किसानों को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया। किसान न्याय यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने पूरे शहर में मोर्चा संभालते हुए नाकेबंदी कर दी। किसानों को शहर की सीमा पर ही रोककर शहर में प्रवेश नहीं करने दिया गया, तेजाजी नगर, चोइथराम मंडी चौराहा पर पुलिस ने बैरिकेट्स लगा दिए। यही नहीं किसानों के ट्रैक्टर के सामने बेरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया गया। कांग्रेस की इस न्याय यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। जब पुलिस ने किसानों को रोका तो वे भड़क गए और पुलिस व किसानों के बीच हुज्जत भी हुई। किसानों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ये वही किसान हैं, जिन्होंने वोट देकर आपको मुख्यमंत्री बनाया है। आप इनकी बात जरूर सुनें। जबरन ट्रैक्टर रोकेंगे, दमन करेंगे, तो यह अलोकतांत्रिक कदम होगा। वही दिग्विजय सिंह ने भी पुलिस,जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को तानाशाह बताया। इस दौरान किसान और कांग्रेस नेता लगातार प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। इस दौरान प्रशासन की तरफ से मात्र एक ट्रैक्टर को कलेक्टर कार्यालय पर जाने की अनुमति दी गई। दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी इसी ट्रैक्टर में सवार होकर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचे। इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट। बाइट-कमल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियनसुपरकांग्रेस ने बड़े स्तर पर निकाली किसान न्याय यात्रा यात्रा को प्रशासन और पुलिस ने सीमा पर ही रोकाइंदौर की सीमा पर बेरिकेड्स और डंपर लगाए दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी भी हुए शामिल Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वीरांगना झलकारी बाई के नाम के साथ अपमानजनक शब्द के उपयोग के सम्बंध में कोली/कोरी समाज के लोग पहुंचे थाना अन्नपूर्णा नाबालिग अपहर्ता को बड़नगर पुलिस ने किया दस्तयाब, आरोपी को भी किया गिरफ्तार