उज्जैन। बड़नगर. पूर्व विधायक के फार्म हाउस से चोरी गई इंड़िका कार  को पुलिस बरामद कर ली।

थाना प्रभारी बडनगर निरी. अशोक कुमार पाटीदार व टीम के द्वारा ग्राम जलोदिया मे गोड़ाउन से चोरी हुई इंड़िका कार पुलिस द्वारा रतलाम-इंदोर फोर लाईन नोबल स्कुल धराड़ से जप्त की गई। जप्त की गई इंड़िका कार की किमत करीबन 02 लाख रुपये दिनांक 11.09.2024 को फरियादी मनीष पिता शांतिलाल धबाई उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम जलोदिया ने थाने पर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी की, जलोदिया के पास खेत पर मेरा फार्म हाऊस बना हुआ है। कल दिनांक 10.09.2024 को शाम करीबन 06.00 बजे मैं मेरे फार्म हाऊस के दरवाजों का ताला लगाकर मेरे घर आ गया था। आज दिनांक 11.09.2024 को सुबह करीबन 09.00 बजे मैंने अपने फार्म हाऊस पर जाकर देखा तो मेरे फार्म हाऊस के दरवाजों का ताला टुटा हुआ था। तथा फार्म हाऊस के अन्दर जाकर देखा तो फार्म हाऊस में लगी एल.ई.डी. टीवी, दो गैस के सिलेण्डर तथा मेरे फार्म हाऊस के सामने खड़ी मेरी काले रंग कि ईण्डिका कार क्रमांक MP-13-D-5726 जिसका चैचिस नम्बर 600142FUZP72570 नही थी। कोई अज्ञात बदमाश मेरे फार्म हाऊस का ताला तोड़कर अन्दर घुसकर रात्रि में उपरोक्त सामान तथा मेरी ईण्डिका कार चोरी कर ले गया है।

पुलिस ने कार्यवाही शुरू की…मामले की गंभीरता को देखते हुए  अज्ञात आरोपियों की धरपकड करने के लिए 03 टीमे बनाकर भिन्न भिन्न स्तर से अनुसंधान प्रारंभ किया गया घटना स्थल तरफ आने जाने वाले विभिन्न मार्गो के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर। टीम द्वारा सतत कार्यवाही कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी हुई कार रतलाम तरह जाना ज्ञात हुआ, रतलाम जाने वाले रोड़ पर जहाँ-जहाँ लगे सीसीटीवी की फुटेज देखते धराड़ पहुंचे जहाँ पर नोबल स्कुल के सामने इंदोर-रतलाम फोरलाईन पर लावारिस अवस्था मिली। जिसे प्रकरण मे जप्त किया गया है। अज्ञात आरोपीयो की तलाश जारी है

सराहनीय भूमिका- एसडीओपी महोदय श्री महेन्द्र सिंह परमार अनुभाग बडनगर, निरीक्षक श्री अशोक पाटीदार, उनि. राकेश चौहान, सउनि भुरिया मोहरे, आर.476 रुपेश पर्ले, आर. 1573 नित्श रायकवार की सराहनीय भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading