इंदौर। आमिर खान। आरोपी के कब्जे से चोरी गये मोबाईल (आईफोन 15) के अतिरिक्त अन्य कंपनियों के 13 मोबाईल फोन (कुल कीमती लगभग 06 लाख) बरामद। पुलिस ने आरोपी की पतारसी हेतु खंगाले थे, कई सी.सी.टी.व्ही. फुटेज, जिसके आधार पर पकड़ाया आरोपी । आरोपी चोरी के मोबाईल फोन को सस्ते दामों में बेचने की फिराक में थे।



हीरानगर पुलिस द्वारा भीड़भाड़ वाली जगहो पर लोगों को टारगेट कर मोबाईल फोन चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले 01 बदमाश को चंद घण्टो में ही गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।  

               दिनांक 08.09.2024 को सूचनाकर्ता कैलाश पिता पूनमचन्द शर्मा उम्र 51 वर्ष नि. वीणा नगर जिला इंदौर के द्वारा थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 07.09.2024 को लगभग दोपहर 12 बजे जब मैं साँवरिया स्वीट्स नमकीन हीरानगर मेन रोड़ पर गणेश उत्सव के लिये प्रसादी खरीद रहा था, उसी दौरान काउंटर पर पैसे देते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरा मोबाईल एप्पल (आईफोन 15) कीमती 89 हजार को जेब से चुरा लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर से तत्काल थाना हीरानगर पर अपराध धारा 303(2) बी.एन.एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

              घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये तत्काल थाना प्रभारी हीरानगर द्वारा पुलिस की अलग – अलग टीमों का गठन किया जाकर, घटना स्थल के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज चेक किये तथा संदेहियों से पूछताछ की। इसी कड़ी में दिनांक 09.09.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक लडका चोरी के मोबाईल को सस्ते दामों में बेचने की बात कर रहा है, जिस पर से तत्काल पुलिस टीम का गठन किया जाकर मुखबिर के बताये स्थान एवं उसके हुलिये से अवगत कराकर बताये स्थान पर रवाना किया गया, जहां पर 01 व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा था, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा गया उसका नाम पता पूछने पर *नंदन  राम  पारदी उम्र 28 साल नि. व्यास नगर बस्ती थाना चंदन नगर जिला इंदौर* का रहना बताया। आरोपी से उक्त अपराध के सम्बंध में विस्तृत से पूछताछ की गयी तो उसने उक्त दिनांक को सॉवरिया स्वीट्स से *आईफोन 15* कुल कीमती *89 हजार* चोरी करना कबूला। आरोपी से उक्त घटना के अतिरिक्त अन्य घटनाओ के संबंध मे भी पूछताछ की गयी तो आरोपी ने *इंदौर शहर के अन्य थाना धेत्रों से भी 13 अन्य मोबाईल फोन चोरी* करना कबूला जिसके संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।
आरोपी के विरूद्ध  विधि सम्मत कार्यवाही कर चोरी गये कुल 14 मोबाईल फोन कीमती (लगभग 06 लाख) जब्त किये गये है, प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं।

           उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. पी. एल. शर्मा , उनि. शिवराज सिंह सउनि. रामसिंह मौर्य, आर. राघवेन्द्र सिंह, आर. जितेन्द्र, आर. जगदीश दांगी, आर. विश्वरतन, आर. रविशंकर, आर. विजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading