साबरमती के लाल तूने कर दिया कमाल प्रदीप चौधरी। “साबरमती के लाल तूने कर दिया कमाल” …. यह कविता हमने बचपन में खूब पढ़ी और गीतों के माध्यम से सुनी, पर कुछ ऐसा ही कमाल भिंड कलेक्टर ने कर दिखाया है। जनहित में लिया हुआ निर्णय आज प्रशंसा का विषय बना हुआ है जनता भी उनके निर्णय से बहुत खुश है। दरअसल कलेक्टर तब चर्चाओं में आ गए, जब उन्होंने एक आदेश पारित किया। कलेक्टर सभागार में सभी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कक्षा 1 से 8वीं तक की पुस्तकों के अधिकतम क्रय मूल्य निर्धारित किये गये। जिसके बाद आदेश पारित हुआ जो की प्रशंसा का विषय बना हुआ है। आदेश इस प्रकार है। .१ कक्षा 1 से कक्षा 2 तक 800/ (आठ सौ रूपये) .२ कक्षा 3 से कक्षा 4 तक 900/ (नौ सौ रूपये) .३ कक्षा 5 1000 (हजार रूपये) .४ कक्षा 6 से कक्षा 8 तक 1200/ (एक हजार दो सौ रूपये) कलेक्टर का आदेश….आप सुनिश्चित करें कि उक्तानुसार निर्धारित मूल्य से अधिक की पुस्तकें किसी भी स्थिति में किसी भी छात्र-छात्रा से क्रय नहीं करायें। यदि इससे अधिक मूल्य की पुस्तकें आपके द्वारा क्रय करायी जा चुकीं हैं तो निर्धारित मूल्य से जो भी राशि अधिक है वह संबंधित पालकों को वापिस की जावे एवं माँगने पर तत्काल उपलब्ध करायें। इस संबंध में आप अपना अभिलेख अपडेट रखें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बाणगंगा उज्जैन नाका पेट्रोल पंप पर हरतालिका तीज का त्यौहार बड़ी हर्ष उल्लास के साथ शुक्रवार रात 10:00 बजे से प्रारंभ किया गया जोन 12 के सहायक सीएसआई लाखन लोधी को पार्षद पिता ने दी फोन पर जूते मारने की धमकी.