🛑 एमपी : खास ख़बर । विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीमध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षकों में सरकार के प्रति भारी रोष है,जी हाँ.. वो अतिथि शिक्षक जो लगभग 15 सालो से कम मानदेय पर स्कूलों में काम कर रहे थे,इस वर्ष अभी तक उनको कहीं रखा नहीं गया है, यानि कि उन्हें बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है।2024-25 के शिक्षा सत्र का 2 माह बीत गया है, अभी तक सरकार ने अतिथि शिक्षकों को स्कूल में नहीं रखा है, जिस मामले को लेकर अतिथि शिक्षक संघ ने अलग-अलग जिलो में कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर सरकार से जल्द से जल्द स्कूलों में पदस्थ करने कि मांग उठाई है। अतिथि शिक्षकों ने दिए गए ज्ञापन में बताया है कि.. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो घोषणा की थी वो अभी तक पूरी नहीं हुई है, जिसमे… अतिथि शिक्षकों के अनुबंध पूरे 1 साल का होगा, शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षकों को 25% कि जगह 50% आरक्षण मिलेगा, उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार अतिथि शिक्षकों को प्रतिवर्ष 4 और अधिकतम 20 बोनस मिलेगा, महीने की निश्चित तारीख को मानदेय मिलने की व्यवस्था की जाएगी, पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की दिशा में काम किया जाएगा,लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कि उक्त घोषणाएं जो अभी तक महज घोषणा ही बनकर रह गई है,क्योंकि वर्तमान समय में मध्य प्रदेश में मोहन सरकार है,शवाल यह कि.. क्या मोहन सरकार अतिथि शिक्षकों कि मांग पर कुछ विचार करेगी..?क्या उन्हें इस वर्ष स्कूलों में रखा जाएगा..?यह आगे देखने वाली बात होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंगरौली में रेत माफिया पर किसान की हत्या का आरोप, मोहन यादव सरकार पर कांग्रेस हमलावर हवसी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म हुई गर्भवती, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान आप