इंदौर। हर्ष सावले। बर्थडे बाय की तलाश में लगी पुलिस, टीआई बोले- थाने पर दिनभर बिठाकर सबक सिखाऊंगाइंदौर बर्थडे मना रहे युवकों का सडक़ घेरकर हंगामा करने और बुलेट से पटाखे फोडऩे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। जन्मदिन के जश्न के दौरान सडक़ पर जाम लग गया और कई वाहन चालक इसमें फंस गए। यह वीडियो बाणगंगा थाना क्षेत्र के टिगरिया बादशाह और सुपर कॉरिडोर के आसपास का है। वीडियों में साफ दिख रहा है कि कुछ युवा सडक़ पर ढोल-ताशोंं के साथ जन्मदिन मना रहे हैं और रास्ते पर जाम की स्थिति बन गई।कुछ युवा सडक़ पर बुलेट के साइलेंसर से पटाखे भी फोड़ रहे हैं। पुलिस ने आला अफसरों को जब वीडियो की जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल बाणगंगा पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बाणगंगा पुलिस ने इन लोगों की तलाश भी शुरू की। देर रात तक पुलिस इन तक नही पहुंच पाई है। पुलिस वीडियो के आधार पर इनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दोपहिया वाहन चुराने वाले 03 शातिर वाहन चोरों की गैंग, पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त में। वडोदरा मंडल के आईटीए ब्रिज संख्या 561 पर जल जमाव के कारण प्रभावित ट्रेने