सिंगरौली।  विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार एवं उनकी टीम को बनारस से नकली घी व मसाला लाकर जिले के दुकानदारों को विक्रय करने वाले व्यापारी अवधेश कुमार अग्रहरि के कब्जे से नकली घी व मसाले जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई। यह कार्रवाई एसपी निवेदिता गुप्ता के निर्देश पर की गई है।

मुखबिरों के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि न्यायालय बैढ़न के पीछे पुराने आरटीओ के पास एक व्यक्ति काले रंग की कार में नकली घी व मसाले लेकर किसी व्यापारी को विक्रय करने की फिराक में है। जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली ने तत्काल पुलिस टीम रवाना की व टीम ने रेड कार्यवाही कर आरोपी व्यापारी अवधेश कुमार अग्रहरि पिता गणेश प्रसाद अग्रहरि उम्र 35 वर्ष निवासी ताली के आधिपत्य की सुजुकी स्प्रेसो कार क्रमांक एमपी 66 सी 9005 में रखा 107.6 लीटर अनिक घी, घी बनाने का केमिकल एवं एवरेस्ट मसाला कुल कीमती 5 लाख 15 हजार रूपए का होना पाया गया।
व्यापारी ने उक्त खाद्य पदार्थों के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर जप्त किया गया व आरोपी व्यापारी के विरूद्ध ट्रेड मार्क अधिनियम की धारा 103, 104 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण विवेचना में है। उक्त कार्रवाई में टीआई के अलावा एसआई केपी सिंह, एएसआई राजेश शुक्ला, अरविन्द द्विवेदी, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सेंगर, आरक्षक अभिमन्यु उपाध्याय, सूधिर ङ्क्षसह का योगदान सराहनीय रहा है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading